Hindi Newsऑटो न्यूज़KTM 390 Adventure and Adventure X Price Hike Up To Rs 27000 GST Buffer Ends, check all details
ग्राहकों को लगा झटका! महंगी हो गईं ये दोनों बाइक्स, कीमत में ₹27,000 तक का इजाफा

ग्राहकों को लगा झटका! महंगी हो गईं ये दोनों बाइक्स, कीमत में ₹27,000 तक का इजाफा

संक्षेप:

अब KTM 390 एडवेंचर और एडवेंचर X महंगी हो गई है। इसकी कीमत में सीधा 27,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Nov 17, 2025 07:37 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

KTM के फैंस के लिए एक जरूरी अपडेट आ गया है। कंपनी ने अपनी दो बेहद पॉपुलर ADV बाइक्स KTM 390 एडवेंचर और 390 एडवेंचर X की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। ये बढ़ोतरी 20,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की है। कीमत बढ़ने की वजह GST 2.0 है, जिसमें 350cc से ऊपर की बाइकों पर टैक्स 31% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब ये बाइक्स कितने में मिलेंगी?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति ने 39,506 कारों को बुलाया वापस, कंपनी ने इस मॉडल के लिए जारी किया रिकॉल

GST बफर खत्म- KTM ने अब बढ़ाई कीमतें

GST 2.0 लागू होने के बाद कुछ महीने तक बजाज ऑटो ने KTM और ट्रॉयम्फ (Triumph) की बड़ी बाइकों के लिए खुद टैक्स का बोझ झेल लिया था। इससे KTM की कीमतें स्थिर रहीं और पिछले महीने कंपनी ने रिकॉर्ड सेल भी की थी। लेकिन, अब यह ‘बफर पीरियड’ खत्म हो गया है, और KTM को नई टैक्स दर के हिसाब से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

नए दाम से रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) के साथ अंतर बढ़ गया। पिछले दो महीनों में GST बफर के कारण हिमालयन 450 (Himalayan 450) और KTM 390 एडवेंचर (Adventure) के बीच कीमत का फासला काफी कम हो गया था। अब कीमत बढ़ने से दोनों बाइकों के बीच का गैप फिर से बड़ा हो गया है। यह KTM के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव बाजार में 20,000 रुपये से 27,000 रुपये की बढ़ोतरी ग्राहकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

KTM 390 की बाकी बाइकों में अभी कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन खतरा बरकरार है। अभी के लिए KTM 390 ड्यूक, RC 390 और जल्द लॉन्च होने वाली 390 Enduro की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। लेकिन, इन्डस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही इन मॉडलों पर भी GST 2.0 का असर दिखेगा। इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।

सेल्स पर कैसा पड़ेगा असर?

KTM 390 सीरीज ने पिछले महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। GST बफर के चलते स्थिर कीमतें मिल रही थीं, जिससे बिक्री तेजी से बढ़ गई। लेकिन, अब 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी से कई पहली बार ADV लेने वाले ग्राहक हिमालयन 450 (Himalayan 450) या येज्दी एडवेंचर (Yezdi Adventure) की तरफ मुड़ सकते हैं। हार्डकोर KTM फैंस शायद फिर भी एडवेंचर (Adventure) मॉडल्स को चुनें, क्योंकि इसमें बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स मिलते हैं। लेकिन, कुल मिलाकर 390 प्लेटफॉर्म की मोमेंटम आने वाले महीनों में थोड़ा धीमा पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:Alert! SBI 1 दिसंबर से बंद कर रहा है ये फीचर, जानें कैसे भेज पाएंगे पैसे

KTM चाहने वालों के लिए मुश्किल समय शुरू

नई कीमतों के साथ KTM 390 एडवेंचर (Adventure) रेंज महंगी जरूर हो गई है, लेकिन इसके फैनबेस पर असर कितना पड़ता है, यह आने वाले 1-2 महीनों में पता चलेगा। हिमालयन 450 (Himalayan 450) जैसी दमदार रायवल और बढ़ी कीमतों के चलते KTM को बाजार में अब और स्ट्रैटेजिक कदम उठाने होंगे।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।