नए अवतार में आई KTM 200 ड्यूक बाइक, कीमत में कोई बदलाव नहीं, लेकिन पूरा लुक चेंज; जानिए खासियत

Feb 24, 2026 01:25 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

KTM 200 ड्यूक (KTM 200 Duke) बाइक अब नए अवतार में आ गई है।KTM ने इसे नए एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसका पूरा लुक चेंज हो गया है।

नए अवतार में आई KTM 200 ड्यूक बाइक, कीमत में कोई बदलाव नहीं, लेकिन पूरा लुक चेंज; जानिए खासियत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक को और भी स्टाइलिश बना दिया है। KTM इंडिया (KTM India) ने अब KTM 200 Duke को नए एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.94 लाख रखी गई है, जो पहले से मौजूद इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज (Electronic Orange), डार्क गालवानो (Dark Galvano) और सिल्वर मेटालिक (Silver Metallic) कलर्स के बराबर ही है, यानी स्टाइल नया, लेकिन कीमत वही। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 200 Duke

KTM 200 Duke

₹ 1.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 160 Duke

KTM 160 Duke

₹ 1.71 - 1.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT 15 Version 2.0

Yamaha MT 15 Version 2.0

₹ 1.55 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Dominar 250

Bajaj Dominar 250

₹ 1.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 250 Duke

KTM 250 Duke

₹ 2.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Husqvarna Vitpilen 250

Husqvarna Vitpilen 250

₹ 2.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एटलांटिक ब्लू में क्या है खास?

एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर में 200 ड्यूक और भी ज्यादा प्रीमियम और फ्रेश लगती है। KTM 200 Duke पहले से ही अपने शार्प और एंगुलर डिजाइन के लिए जानी जाती है। आगे से पीछे तक कट्स और क्रीज, अग्रेसिव हेडलैंप डिजाइन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट सेटअप मिलता है। नया ब्लू शेड इस बाइक को युवाओं के बीच और भी ज्यादा आकर्षक बना सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

200 ड्यूक में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 140 kmph से ज्यादा है। शहर में क्विक एक्सेलरेशन और हाईवे पर स्टेबल परफॉर्मेंस, यही इसकी पहचान है।

हार्डवेयर और ब्रेकिंग

बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, 43mm अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क, 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक, फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक (ByBre कैलिपर्स), डुअल-चैनल ABS देखने को मिलता है, यानी सिर्फ लुक ही नहीं, कंट्रोल और सेफ्टी भी पूरी मिलती है।

अगर आप एक स्पोर्टी, एग्रेसिव और स्टाइलिश 200cc बाइक की तलाश में हैं, तो नया एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर आपको अलग पहचान दे सकता है। इसमें वही दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद फीचर्स मिलते हैं, बस अब स्टाइल में थोड़ा और तड़का लग गया है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।