बिना लॉन्च शोरूम में दिखी 2026 KTM 200 Duke, नए कलर से लेकर ब्रेक तक हुए ये बड़े बदलाव

Feb 10, 2026 03:54 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

केटीएम इंडिया लगातार अपनी Duke लाइन-अप को अपडेट कर रही है। अब 2026 KTM 200 Duke भी बिना किसी ऑफिशियल लॉन्च के शोरूम तक पहुंचने लगी है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे ऑफिशियली लॉन्च कर देगी।

बिना लॉन्च शोरूम में दिखी 2026 KTM 200 Duke, नए कलर से लेकर ब्रेक तक हुए ये बड़े बदलाव
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

केटीएम इंडिया लगातार अपनी Duke लाइन-अप को अपडेट कर रही है। अब 2026 KTM 200 Duke भी बिना किसी ऑफिशियल लॉन्च के शोरूम तक पहुंचने लगी है। रिपोर्ट्स और सामने आए वीडियो के मुताबिक, इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1,93,913 रखी गई है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे ऑफिशियली लॉन्च कर देगी। केटीएम 200 Duke हमेशा से युवाओं के बीच पॉपुलर रही है। बता दें कि MY26 अपडेट के साथ KTM ने इसमें कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि यह सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रख सके।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो 2026 KTM 200 Duke का ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही है। हालांकि, इसमें नए कलर और ग्राफिक्स दिए गए हैं। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, अभी तक यह बाइक Electric Orange, Dark Galvano और Silver Metallic कलर में आती थी, लेकिन अब इसमें नया Atlantic Blue कलर जोड़ा गया है। इस कलर स्कीम में फ्यूल टैंक और हेडलाइट काउल पर ऑरेंज बेस के साथ ब्लू हाइलाइट्स मिलते हैं, जबकि फ्रंट फेंडर और रियर बॉडी पैनल्स पर ब्लू कलर दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 200 Duke

KTM 200 Duke

₹ 1.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 160 Duke

KTM 160 Duke

₹ 1.71 - 1.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT 15 Version 2.0

Yamaha MT 15 Version 2.0

₹ 1.55 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Karizma XMR 250

Hero Karizma XMR 250

₹ 2 - 2.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Dominar 250

Bajaj Dominar 250

₹ 1.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 250 Duke

KTM 250 Duke

₹ 2.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं बाइक के फीचर्स

दूसरी ओर मेन फ्रेम ब्लैक और रियर सब-फ्रेम ऑरेंज कलर में है। वहीं, दोनों अलॉय व्हील्स ब्लैक पेंट के साथ आते हैं। एक और दिलचस्प बदलाव यह है कि अब बाइक पर ‘200’ बैजिंग ज्यादा उभरी हुई है, जबकि ‘Duke’ को थोड़ा पीछे रखा गया है, जैसा कि 2026 250 Duke और 390 Duke में भी देखा गया है। फीचर्स और हार्डवेयर में भी कुछ अहम अपडेट किए गए हैं। MY26 मॉडल में वही 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो नेविगेशन और कई तरह की राइड इंफॉर्मेशन सपोर्ट करता है।

अब Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा

ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए आगे की तरफ अब 320mm का बड़ा फ्रंट डिस्क दिया गया है, जो पहले 300mm का था। यह वही डिस्क है जो 390 Duke में मिलती है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 390 Duke से लिए गए हल्के अलॉय व्हील्स भी इसमें दिए गए हैं, जो अनस्प्रंग वेट कम करने में मदद करते हैं। नए रियर फुटपेग, पिलियन ग्रैब रेल्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे छोटे लेकिन काम के अपडेट भी इसमें जोड़े गए हैं।

कुछ डाउनग्रेड्स भी देखने को मिलते हैं

दूसरी ओर 2026 KTM 200 Duke में कुछ डाउनग्रेड्स भी देखने को मिलते हैं। सबसे बड़ा बदलाव है नए 37mm WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स, जो पुराने 43mm फोर्क्स की जगह आए हैं। इसके अलावा, पीछे का टायर अब 140-सेक्शन का हो गया है, जबकि पहले 150-सेक्शन टायर मिलता था। इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 199cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 25 PS की पावर और 19.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

(फोटो क्रेडिट- Rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।