ये है दुनिया की सबसे ताकतवर फैमिली कार, अब सेफ्टी में भी निकली सबसे दमदार; जान लीजिए खासियत

Jan 10, 2026 01:07 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दुनिया की सबसे ताकतवर फैमिली कार कोएनिगसेग जेमेरा (Koenigsegg Gemera) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। जेमेरा ने यूरोपियन यूनियन के सभी सेफ्टी, एमिशन और कंप्लायंस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं।

ये है दुनिया की सबसे ताकतवर फैमिली कार, अब सेफ्टी में भी निकली सबसे दमदार; जान लीजिए खासियत

दुनिया की सबसे ताकतवर फैमिली कार कहे जाने वाली कोएनिगसेग जेमेरा (Koenigsegg Gemera) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। स्वीडिश हाइपरकार निर्माता ने कंफर्म किया है कि जेमेरा ने यूरोपियन यूनियन के सभी सेफ्टी, एमिशन और कंप्लायंस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं। खास बात यह है कि जेमेरा की इन-हाउस तैयार की गई हाई-वोल्टेज बैटरी मौजूदा ECE R100.3 सेफ्टी मानकों पर पूरी तरह खरी उतरी है। इतना ही नहीं, यह बैटरी 2027 में लागू होने वाले ज्यादा सख्त R100.5 थर्मल प्रोपेगेशन टेस्ट को भी पहले ही पास कर चुकी है। यह उपलब्धि EV सेफ्टी इंजीनियरिंग के लिहाज से एक बड़ा ब्रेकथ्रू मानी जा रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ग्लोबल सेफ्टी बेंचमार्क से भी आगे

कोएनिगसेग का दावा है कि उसकी पेटेंट-पेंडिंग बैटरी टेक्नोलॉजी ने टॉर्चर टेस्ट के दौरान जबरन कराए गए थर्मल रनअवे को सिर्फ एक ही सेल तक सीमित रखा। यानी अगर किसी एक सेल में आग या ज्यादा गर्मी पैदा हुई तो वह बाकी बैटरी पैक तक नहीं फैली। यह परफॉर्मेंस मौजूदा ग्लोबल सेफ्टी बेंचमार्क से भी आगे मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह उसकी एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) और थर्मल आइसोलेशन डिजाइन का नतीजा है जो बैटरी को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz GLE

Mercedes-Benz GLE

₹ 99 लाख - 1.17 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X5

BMW X5

₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q8

Audi Q8

₹ 1.17 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q7

Audi Q7

₹ 90.48 - 99.81 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X4

BMW X4

₹ 96.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz AMG GLC43 Coupe

Mercedes-Benz AMG GLC43 Coupe

₹ 1.1 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सेफ्टी को सबसे ऊपर रखा गया

कोएनिगसेग ने इस सिस्टम की मजबूती दिखाने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि जेमेरा का बैटरी पैक सीधे आग की लपटों में दो मिनट से ज्यादा समय तक रखा गया जिसे कंपनी ने “ग्रिल टेस्ट” नाम दिया है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी तेज आग के बावजूद बैटरी का अंदरूनी तापमान स्थिर बना रहा। कंपनी का कहना है कि यह टेस्ट साफ दिखाता है कि जेमेरा को डिजाइन करते समय सेफ्टी को सबसे ऊपर रखा गया है। अब जब यूरोप की मंजूरी मिल चुकी है, तो कंपनी की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं।

koenigsegg eemera car

अमेरिका में मंजूरी आसान नहीं

अमेरिका में मंजूरी पाना आसान नहीं होगा। वहां के नियमों के मुताबिक फिजिकल साइड मिरर जरूरी हैं जबकि जेमेरा में डिजिटल कैमरा-पॉड्स दिए गए हैं जो इसके एयरोडायनामिक डिजाइन का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा, बिना सीट बेल्ट वाले पैसेंजर्स के लिए एयरबैग कैलिब्रेशन भी अमेरिकी नियमों के अनुसार दोबारा डिजाइन करना होगा। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, इन चुनौतियों के बावजूद कोएनिगसेग का कहना है कि US सर्टिफिकेशन प्रोसेस सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

दमदार है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो जेमेरा में 5.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है। यह इंजन 1,500bhp की पावर और 1,500Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसके साथ 800bhp की “डार्क मैटर” ई-मोटर मिलकर कुल 2,300bhp की पावर पैदा करती है। यह इसे दुनिया की सबसे ताकतवर 4-सीटर कार बनाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।