महिंद्रा XEV 9e और BE 6 में किसकी डिमांड ज्यादा? जानिए रेंज से लेकर कीमत की पूरी डिटेल्स
महिंद्रा ने नवंबर, 2024 में XEV 9e और BE 6 को लॉन्च किया था। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडलों की बुकिंग फरवरी, 2025 में शुरू हुई। जबकि ईवी का डीलर डिस्पैच जनवरी, 2025 में शुरू हुआ।

महिंद्रा ने नवंबर, 2024 में XEV 9e और BE 6 को लॉन्च किया था। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडलों की बुकिंग फरवरी, 2025 में शुरू हुई। जबकि इलेक्ट्रिक एसयूवी का डीलर डिस्पैच जनवरी, 2025 में शुरू हुआ। बता दें कि 2 महीनों में महिंद्रा ने XEV 9e की 3,342 यूनिट और BE 6 की 1,691 यूनिट अपने डीलरशिप पर भेज दी हैं। यानी कि डिमांड के मामले में XEV 9e महिंद्रा BE 6 से काफी आगे है। आइए जानते हैं दोनों ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है ईवी की कीमत
भारतीय मार्केट में महिंद्रा XEV 9e की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से लेकर 30.50 लाख रुपये तक जाती है। जबकि महिंद्रा BE 6 की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से लेकर 26.90 लाख रुपये तक जाती है। जबकि पावरट्रेन के तौर पर दोनों ईवी में 59kWh और 79kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
600 किमी से ज्यादा है रेंज
बता दें कि महिंद्रा BE 6 फुल चार्ज पर 683 किमी की रेंज ऑफर करती है। जबकि XEV 9e सिंगल चार्ज पर 656 किमी की रेंज ऑफर करती है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन दोनों ईवी को कुल 30,179 बुकिंग मिल गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।