नई टाटा पंच खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी
भारतीय मार्केट में Tata Punch सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो-एसयूवी रही है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने इसके नए अपडेटेड मॉडल '2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट' को मार्केट में उतारा है।

भारतीय मार्केट में टाटा पंच (Tata Punch) सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो-एसयूवी रही है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने इसके नए अपडेटेड मॉडल '2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट' को मार्केट में उतारा है। नई पंच पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश और दमदार फीचर्स के साथ आई है। अगर आप भी इस साल नई पंच को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। गाड़ी पर अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करने से पहले आइए जान लेते हैं नई टाटा पंच से जुड़ी वो 5 सबसे जरूरी बातें जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।






पूरी तरह बदल गया है लुक
नई टाटा पंच फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसके सामने वाले हिस्से को पूरी तरह से बदल दिया है। अब इसमें बेहद स्लीक यानी पतली दिखने वाली एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और नीचे की तरफ नए स्टाइल के हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं, कार के पिछले हिस्से में अब एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली 'फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार' और नया बम्पर दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन हुआ हाई-टेक
कंपनी ने इसके डैशबोर्ड लेआउट को अपनी पॉपुलर 'पंच ईवी' की तरह ही अपडेट किया है। इसके अंदर अब आपको टाटा की नई गाड़ियों की तरह टू-स्पोक वाला नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगा। इसके बीच में टाटा का चमकता हुआ लोगो दिया गया है। कार के अंदर की हवा को तरोताजा रखने के लिए एयर वेंट्स के डिजाइन को भी बदला गया है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
अगर आपको कार में नए-नए गैजेट्स और फीचर्स पसंद हैं तो नई पंच आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। पुराने मॉडल की छोटी 7-इंच स्क्रीन को हटाकर अब इसमें बड़ा 10.25-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, कार में 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर और फास्ट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
मिलेगा नया टर्बो इंजन
इंजन के मामले में इस बार टाटा ने बड़ा सरप्राइज दिया है। अब ग्राहकों को रेगुलर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ एक नया और ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर 'iTurbo' पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। यह नया इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हाईवे पर गाड़ी को तेजी से भगाना और आसानी से ओवरटेक करना चाहते हैं। इसके अलावा, जो लोग सीएनजी कार पसंद करते हैं उनके लिए कंपनी ने 'CNG AMT' का ऑप्शन भी दिया है।
सुरक्षा में भी नंबर-1
टाटा की गाड़ियां हमेशा से अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। नई पंच भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। सेफ्टी को और मजबूत करने के लिए अब इसके हाई वेरिएंट्स में '360-डिग्री कैमरा' सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स आपकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


