नई होंडा सिटी खरीदने की है प्लानिंग? शोरूम जाने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें; कीमत ₹11.99 लाख से शुरू
भारतीय मार्केट में सेडान कारों की जब भी बात होती है तो होंडा सिटी (Honda City) का नाम सबसे पहले आता है। अब कंपनी ने मार्केट में अपनी इस पॉपुलर सेडान का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है।

भारतीय मार्केट में सेडान कारों की जब भी बात होती है तो 'होंडा सिटी' (Honda City) का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। सालों से यह गाड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। अब कंपनी ने मार्केट में अपनी इस पॉपुलर सेडान का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अगर आप भी होंडा सिटी फेसलिफ्ट पर पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो रुकिए! आइए आपको बताते हैं वो 5 बड़ी बातें जो इस गाड़ी को खरीदने से पहले जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
लुक में हुआ है फ्रेश बदलाव
नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के बाहरी लुक में कंपनी ने कुछ बेहद बारीक लेकिन शानदार बदलाव किए हैं। कार के सामने की तरफ से सिग्नेचर क्रोम बार को हटा दिया गया है। इससे इसका अगला हिस्सा अब पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और स्लीक नजर आता है। इसके अलावा, अब इस कार में सभी वैरिएंट्स के लिए 'बाय-एलईडी' (Bi-LED) हेडलाइट्स को स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही देना शुरू कर दिया गया है। साथ ही, नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ क्लियर लेंस वाली एलईडी टेल लैंप्स इसके लुक को एकदम फ्रेश और प्रीमियम बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख
Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
केबिन में मिले हैं नए फीचर्स
बता दें कि इसके इंटीरियर या डैशबोर्ड में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, फीचर्स के मामले में बड़ी अपडेट दी गई है। अब कार के अंदर पहले से कहीं बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ग्राहकों की भारी डिमांड को देखते हुए इसमें अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी जोड़ दिए गए हैं।
सेफ्टी हुई पहले से ज्यादा तगड़ी
सेफ्टी के लिहाज से होंडा ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब इस कार के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स पूरी तरह से स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही, तंग जगहों पर कार को आसानी से पार्क करने और मोड़ने के लिए इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम दिया गया है। कार में कंपनी का खास 'होंडा सेंसिंग' लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट भी मिलता है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
पावरट्रेन की बात करें तो इंजन के मामले में कंपनी ने कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। यह कार अभी भी अपने पुराने और भरोसेमंद 1.5-लीटर i-VTEC नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा माइलेज चाहते हैं, उनके लिए 1.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e:HEV) पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी बरकरार रखा गया है।
कीमत और तगड़ा मुकाबला
लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत भले ही कम हो लेकिन इसका टॉप-एंड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट (ZX+) काफी महंगा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये तक जाती है। इस बजट में यह कार सीधे तौर पर मिड-साइज एसयूवी और 7-सीटर गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों के इलाके में एंट्री कर जाती है। ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है, तो इसका रेगुलर पेट्रोल मॉडल आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


