खरीदनी है टाटा नेक्सन? शोरूम जाने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें; सारा कन्फ्यूजन हो जाएगा दूर!
भारतीय कार मार्केट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का एक अलग ही भौकाल है। साल 2017 में जब से यह सब-कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च हुई है, तब से इसने अपनी बिक्री से मार्केट में तहलका मचा रखा है।

भारतीय कार मार्केट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का एक अलग ही भौकाल है। साल 2017 में जब से यह सब-कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च हुई है, तब से इसने अपनी बिक्री से मार्केट में तहलका मचा रखा है। कड़क लुक, गजब की सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी होने के कारण यह मिडिल क्लास से लेकर हर तरह के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। साथ ही बिक्री में भी लगातार नेक्सन कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल में से एक बनी हुई है। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए! शोरूम जाने से पहले एक नजर इन 5 बड़ी बातों पर डाल लीजिए।
सेफ्टी में भी एकदम कड़क
टाटा नेक्सन ने भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाया था। बता दें कि यह ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग पाने वाली भारत की पहली पूरी तरह से स्वदेशी कार बनी थी। इसका नया मॉडल भी उसी मजबूती को बरकरार रखे हुए है। इसकी शानदार बिल्ड क्वालिटी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स न सिर्फ कार के अंदर बैठे परिवार को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि ड्राइवर को भी खराब से खराब रास्तों पर गाड़ी दौड़ाने का पूरा भरोसा देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
कई पावरट्रेन ऑप्शन से लैस
भारत में बहुत कम ऐसी कारें हैं जिनमें इतने सारे इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। नेक्सन की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह पेट्रोल, डीजल, पेट्रोल-सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक (EV) सभी वर्जन में आती है। इसका पेट्रोल इंजन बहुत पावरफुल है। वहीं, इसका डीजल वैरिएंट किसी वरदान से कम नहीं है। टाटा का दावा है कि यह 20 से 24 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है। इसके अलावा, नेक्सन ईवी भी मार्केट में धूम मचा रही है।
अंदर से आती है लग्जरी फील
टाटा ने इसके केबिन को बहुत ही मॉडर्न और हाई-टेक बनाया है। इसके टॉप मॉडल्स में आपको एक बड़ी सी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पूरा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हरमन का गजब का साउंड सिस्टम, गर्मियों में पीठ को ठंडी हवा देने वाली वेंटिलेटेड सीटें और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स मिल जाते हैं।
सर्विस को लेकर थोड़ा है पंगा
इतनी सारी खूबियों के बावजूद एसयूवी में कुछ कमियां भी हैं जिन्हें जानना जरूरी है। यह दिक्कत सिर्फ नेक्सन की नहीं, बल्कि टाटा की कई गाड़ियों में देखी गई है। कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि कार के अंदरूनी हिस्सों की फिटिंग और फिनिशिंग उतनी बारीकी से नहीं की गई है। इसके अलावा, देश के कुछ हिस्सों में टाटा मोटर्स का आफ्टर-सेल्स सर्विस और ग्राहकों को मिलने वाला सपोर्ट भी उतना खास नहीं रहा है। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अक्सर शिकायत करते हैं।
असली वैल्यू फॉर मनी कार
इन सब के बावजूद टाटा नेक्सन एक पक्की 'वैल्यू फॉर मनी' यानी पैसे वसूल गाड़ी है। यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो एक छोटी हैचबैक कार से अपग्रेड करके बड़ी गाड़ी लेना चाहते हैं। कम बजट में भी यह गाड़ी आपको सड़क पर चलते वक्त एक बड़ी SUV वाला दबदबा और फीचर्स का पूरा मजा दे देती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


