मिलिए अभिषेक की इस सुपरकार से, सिर्फ 3.3 सेकंड में 100Km/h की स्पीड; कीमत ₹13 करोड़ रुपए
अभिषेक जिस तरह क्रिकेट की पिच पर धुंआधार बल्लेबाजी करते हैं, उसी तरह वो सड़कों पर भी उन्हें स्पीड पसंद है। इस बात का पता उनके कार कलेक्शन से लगता है। दरअसल, उनके पास कई लग्जरी कार है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा पावरफुल फेरारी पुरोसांग है।

भारत की टी-20 क्रिकेट टीम के ओपनर और T20 वर्ल्ड कप में टीम के मेंबर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भले ही उनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन आने वाले मैचों में उनसे शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। अभिषेक जिस तरह क्रिकेट की पिच पर धुंआधार बल्लेबाजी करते हैं, उसी तरह वो सड़कों पर भी उन्हें स्पीड पसंद है। इस बात का पता उनके कार कलेक्शन से लगता है। दरअसल, उनके पास कई लग्जरी कार है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा पावरफुल फेरारी पुरोसांग (Ferrari Purosangueue) है। ये कार उन्होंने बीते साल अक्टूबर 2025 में खरीदी थी। इस हाई-परफॉर्मेंस कार की ऑनरोड कीमत करीब 12.97 करोड़ रुपए है।






पुरोसांग चार दरवाजों वाली फेरारी है, जिसमें सुपरकार की स्पीड और SUV का स्टाइल मिलता है। यह तेज आवाज वाली सुपर कार है। यह रियर कार है और अभी दुनिया की सबसे मशहूर SUVs में से एक है। फेरारी पुरोसांग इटैलियन कार बनाने वाली कंपनी के अब तक के सबसे खास मॉडलों में से एक है। इसमें एक पावरफुल V12 इंजन है, जो सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है। ज्यादातर फेरारी कारों से अलग इसमें चार दरवाज और चार सीटें मिलती हैं। ये इस का लग्जरी को बढ़ाने के साथ कम्फर्ट और स्पीड को एक शानदार पैकेज जोड़ती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फेरारी पुरोसांग की खास बातें
पुरोसांग के हुड के नीचे लगे नैचुरली एस्पिरेटेड 6.5-लीटर V-12 इंजन लगा है। ये जबरदस्त 12-सिलेंडर इंजन है, जो 715 हॉर्सपावर और 528 पाउंड-फीट टॉर्क देता है। ये 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ी है। वहीं, ऑल व्हील ड्राइव को सपोर्ट करता है। इसमें ब्रांड के सिग्नेचर रेड कलर के वाल्व कलर भी हैं। पुरोसांग की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस काफी दमदार है।
पुरोसांग का इंटीरियर फेरारी-क्वालिटी मटेरियल से भरा हुआ है, जो खूबसूरत चमड़े से शुरू होता है टैबलेट-स्टाइल सेंटर-स्टैक स्क्रीन के इस जमाने में एक बड़ी हैरानी की बात यह है कि इसमें सेंटर-माउंटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन नहीं है। दूसरी रो आगे की सीट जैसी है, जिसमें पीछे बैठने वाले दो लोगों के लिए अलग-अलग बकेट सीट हैं। पीछे के लिफ्टगेट के नीचे वीकेंड भर का सामान रखने के लिए काफी जगह है।
इसमें 10.4-इंच डिजिटल गेज क्लस्टर (स्टैंडर्ड) और 10.2-इंच पैसेंजर टचस्क्रीन (स्टैंडर्ड) मिलता है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। साथ ही, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट भी दिया है। हालांकि, इसमें इन-डैश नेविगेशन सिस्टम नहीं दिया गया है। कंपनी का मानना है कि ज्यादातर लोग इस काम के लिए अपने फोन का ही इस्तेमाल करते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें कई ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स स्टैंडर्ड आते हैं, जिनमें ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग, ऑटोमैटिक हाई-बीम हेडलैंप और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। कार में ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट के साथ लेन-डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल भी दिया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



