
केएल राहुल बने भारत के पहले क्रिकेटर, जिन्होंने खरीद ली ये गजब इलेक्ट्रिक कार; सिंगल चार्ज में बिना थमे 548 km तक जाएगी
संक्षेप: केएल राहुल भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV MG M9 खरीदी है, जिसकी कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
भारत में लक्जरी इलेक्ट्रिक MPVs का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अब इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में एक नई MG M9 Electric MPV खरीदी है और खास बात यह है कि वे इस कार के मालिक बनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आइए जरा विस्तार से इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG M9 EV
₹ 69.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
राहुल ने घर पर ली डिलीवरी
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में केएल राहुल को उनकी नई MG M9 की डिलीवरी लेते देखा गया। वीडियो में राहुल अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में आते हैं, जहां उनकी नई कार काले कवर और लाल बो से ढकी होती है। जैसे ही कवर हटाया जाता है, सामने बेहद शानदार MG M9 Electric MPV नजर आती है, जिसके साथ राहुल पोज देते नजर आते हैं। इसके बाद MG टीम ने उन्हें कार के सभी लग्जरी फीचर्स दिखाए। राहुल खुद रियर कैप्टन सीट पर बैठकर इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV का अनुभव करते हुए नजर आए।
MG M9 की कीमत और वैरिएंट
भारत में MG M9 इलेक्ट्रिक MPV सिर्फ एक टॉप-एंड वैरिएंट (Presidential Limo) में आती है, जिसकी कीमत 69.90 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह फिलहाल देश की सबसे लक्जरी इलेक्ट्रिक MPVs में से एक है। हाल ही में हेमा मालिनी ने भी इसी मॉडल की डिलीवरी ली थी।
इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस और रेंज
MG M9 में इलेक्ट्रिक मोटर लगा है, जो 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 90 kWh की बैटरी लगी है, जो कंपनी के दावे के अनुसार 548 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। साथ ही इसमें व्हीकल-टू-व्हीकल (Vehicle-to-Vehicle -V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे आप इस कार से दूसरी इलेक्ट्रिक डिवाइस या गाड़ी चार्ज कर सकते हैं।
ये ईवी अंदर से किसी फर्स्ट-क्लास लाउंज जैसी लगती है। MG M9 का इंटीरियर शानदार Cognac और Black कलर थीम में है, जिसे ब्रश्ड एल्युमिनियम और वुड फिनिश से सजाया गया है। इसकी कैप्टन सीट्स 16-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ आती हैं। सीट्स को पूरी तरह रीक्लाइन किया जा सकता है। मतलब कि ये कार नहीं, चलता-फिरता बिजनेस क्लास लाउंज है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स की बात करें तो इसमें JBL के 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर पैसेंजर्स के लिए अलग स्क्रीन, स्प्लिट सनरूफ, 12.23-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
सेलेब्स की नई पसंद
दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीनों पहले ही हेमा मालिनी ने भी इसी MG M9 को अपने गैराज में शामिल किया था। उनके पास पहले से ही लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender), BMW X7 और मर्सिडीज-AMG C43 जैसी कारें हैं।
KL राहुल का यह लग्जरी कार कलेक्शन अब और भी खास बन गया है। MG M9 इलेक्ट्रिक MPV न सिर्फ कम्फर्ट और लग्जरी में टॉप पर है, बल्कि ये दिखाती है कि भारत में EV का भविष्य अब सिर्फ सस्ता नहीं, बल्कि शाही भी हो गया है। (source-cartoq)

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




