Hindi Newsऑटो न्यूज़kinetic dx electric scooter deliveries have begun
इंतजार खत्म! शुरू हुई काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी; रेंज करीब 150 km; जानिए खासियत

इंतजार खत्म! शुरू हुई काइनेटिक DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी; रेंज करीब 150 km; जानिए खासियत

संक्षेप:

दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी काइनेटिक ने आखिरकार अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर DX की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह वही स्कूटर है जिसे कंपनी ने जुलाई 2025 में लॉन्च किया था।

Nov 13, 2025 05:14 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी काइनेटिक ने आखिरकार अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर DX की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह वही स्कूटर है जिसे कंपनी ने जुलाई 2025 में लॉन्च किया था। जबकि इसकी डिलीवरी सितंबर में शुरू होनी थी। हालांकि, कुछ देरी के चलते अब जाकर शुरुआत हो पाई है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने हाल ही में अक्टूबर में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया था। अब उसी के साथ ग्राहक तक स्कूटर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह इस महीने पांच नए डीलरशिप खोलने जा रही है ताकि डिलीवरी प्रोसेस को तेज किया जा सके और ज्यादा ग्राहकों तक स्कूटर जल्द पहुंचाया जा सके।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है कंपनी की प्लानिंग

कंपनी फिलहाल तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। अब तक 50 डीलरों की नियुक्ति हो चुकी है और पुणे, मुंबई, सूरत, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर जैसे शहरों में LOI (Letter of Intent) जारी किए जा चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि FY 2026-27 तक देशभर में 200 डीलरशिप का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाए।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kinetic Green DX

Kinetic Green DX

₹ 1.11 - 1.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी है कीमत

नई काइनेटिक DX Electric Scooter 80 और 90 के दशक की मशहूर Kinetic Honda DX का मॉडर्न वर्जन है। यह दो वैरिएंट्स DX और DX+ में आती है। बता दें कि इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः 1,11,499 और 1,17,499 रुपये रखी गई हैं। जबकि सिर्फ 1,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

150 किमी तक मिलेगा रेंज

पावरट्रेन की बात करें तो इस स्कूटर में 2.6 kWh LFP बैटरी दी गई है जो 4.8 kW की हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 90 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर 102 km (DX) से लेकर 116 km (DX+) तक की रेंज देती है। वहीं, अगर आप 25-30 kmph की स्थिर स्पीड पर “क्रूज लॉक मोड” में चलते हैं तो रेंज 150 km तक पहुंच सकती है।

धांसू हैं फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो काइनेटिक DX में फुल LED लाइटिंग, 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, की-लेस इग्निशन, ब्लूटूथ स्पीकर, और एडवांस Telekinetic कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है। वहीं, इसमें तीन राइडिंग मोड्स Range, Power और Turbo भी दिए गए हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।