
ड्राइव पर बच्चों की सेहत खतरे में! पॉल्यूशन से बचने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में बढ़ते स्मॉग और जहरीली हवा ने बच्चों की सेहत को लेकर बड़ी चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ट्रैफिक और पॉल्यूशन के बीच छोटी-सी ड्राइव भी बच्चों के फेफड़ों और सांस लेने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है।
सर्दियों में बढ़ते स्मॉग और जहरीली हवा ने बच्चों की सेहत को लेकर बड़ी चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में उन्हें कार में लेकर बाहर निकलना भी अब पहले जितना आसान नहीं रहा। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ट्रैफिक और पॉल्यूशन के बीच छोटी-सी ड्राइव भी बच्चों के फेफड़ों और सांस लेने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर हम सोचते हैं कि कार के अंदर बैठना सुरक्षित है। हालांकि, सच यह है कि बाहर की खराब हवा कई बार कार के भीतर भी घुस जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ समझदारी भरे कदम उठाकर सफर को बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाएं। ऐसे में जानिए वो पांच आसान तरीके जिनसे आप अपने बच्चों को पॉल्यूशन से बचा सकते हैं।






सही समय पर सफर करें
सर्दियों में खासकर सुबह-सुबह और शाम के वक्त हवा सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड होती है। ऐसे में बच्चों को लेकर बाहर निकलने से पहले टाइमिंग का ध्यान रखें। कोशिश करें कि ड्राइव उस वक्त करें जब हवा थोड़ी साफ हो या बारिश के बाद। कम ट्रैफिक वाले रूट चुनने से भी बच्चों पर पड़ने वाला पॉल्यूशन का असर काफी कम हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Crysta
₹ 19.99 - 26.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X5
₹ 97.8 लाख - 1.12 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M2
₹ 1.03 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X4
₹ 96.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLE
₹ 99 लाख - 1.17 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कार का कैबिन पूरी तरह सील रखें
अगर सड़क पर धुआं-धुंध ज्यादा हो या ट्रैफिक भारी हो तो कार की खिड़कियां बंद रखें। साथ ही AC को ‘Recirculation मोड’ पर सेट कर दें। इससे बाहर की गंदी हवा सीधे अंदर आने से रुकती है। हां, अगर अंदर घुटन महसूस हो तो थोड़ी देर के लिए फ्रेश एयर मोड ऑन किया जा सकता है।
केबिन एयर-फिल्टर अपडेट करें
कई लोग कार के एयर-फिल्टर को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यह बच्चों को पॉल्यूशन से बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर फिल्टर पुराना है तो उसे तुरंत बदलें। बेहतर होगा कि एक्टिव-कार्बन या फाइन पार्टिकल फिल्टर इस्तेमाल करें जो धूल-कण, धुआं और एलर्जी पैदा करने वाले कणों से सीधे बचाव करता है।
HEPA एयर-प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें
अगर आप बच्चों के साथ ड्राइव पर अक्सर निकलते हैं तो कार में पोर्टेबल HEPA एयर-प्यूरीफायर जरूर लगाएं। इसे पीछे की सीट के पास रखने से हवा तेजी से साफ होती है। और अगर बाहर निकलना पड़े और हवा खराब हो तो बच्चों के लिए छोटे साइज वाले N95/KN95 मास्क साथ रखें।
साफ और खुले रूट चुनें
जहां भारी वाहन, कंस्ट्रक्शन या लंबा जाम हो, उन रूट्स को अवॉयड करें। कभी-कभी लंबा लेकिन खुला रास्ता, छोटे लेकिन जाम-भरे रास्ते से ज्यादा सेफ होता है। दरअसल, बच्चों की सांस लेने की रफ्तार ज्यादा होती है जिससे पॉल्यूशन उनके शरीर में जल्दी पहुंचता है।
(फोटो क्रेडिट- google gemini)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




