पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म! 25km तक माइलेज देने आ रहीं हुंडई-किआ की ये 3 हाइब्रिड SUV; जानिए डिटेल्स

Feb 22, 2026 03:45 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हाइब्रिड कारों की जबरदस्त लहर आने वाली है। बता दें कि हुंडई और किआ जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अब भारत में अपने पोर्टफोलियो को हाइब्रिड इंजन के साथ विस्तार देने की तैयारी में हैं।

पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म! 25km तक माइलेज देने आ रहीं हुंडई-किआ की ये 3 हाइब्रिड SUV; जानिए डिटेल्स

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हाइब्रिड कारों की जबरदस्त लहर आने वाली है। बता दें कि हुंडई और किआ जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अब भारत में अपने पोर्टफोलियो को हाइब्रिड इंजन के साथ विस्तार देने की तैयारी में हैं। इन दोनों कंपनियों का लक्ष्य उन ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है जो इलेक्ट्रिक कार की रेंज से डरते हैं और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं। इस नई स्ट्रैटजी के तहत कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों जैसे क्रेटा और सेल्टोस के हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किआ कार्निवल पेट्रोल हाइब्रिड

किआ इंडिया इस साल हाइब्रिड सेगमेंट में अपनी शुरुआत प्रीमियम MPV कार्निवल के साथ करेगी। यह भारत में किआ की पहली पार्शियली इलेक्ट्रिफाइड कार होगी। उम्मीद है कि इसे अक्टूबर, 2026 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इस लग्जरी MPV में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करेगा। यह सेटअप 180bhp की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह करीब 14 किमी/लीटर का शानदार माइलेज दे सकती है।

किआ सेल्टोस हाइब्रिड

किआ सेल्टोस लवर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि साल 2027 के मध्य तक इसका हाइब्रिड मॉडल शोरूम में नजर आ सकता है। किआ सेल्टोस हाइब्रिड में वही 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड सिस्टम होगा जो कंपनी की थ्री-रो SUV में इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे चौंकाने वाली बात इसका माइलेज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 25 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

हुंडई क्रेटा हाइब्रिड

भारत की सबसे पॉपुलर SUV हुंडई क्रेटा साल 2027 के मध्य तक थर्ड-जेनरेशन अवतार में नजर आएगी। इसी बड़े अपडेट के साथ क्रेटा में पहली बार हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन जोड़ा जाएगा। इसमें भी किआ वाला ही हाइब्रिड पावरट्रेन इस्तेमाल होगा। फीचर्स के मामले में यह हुंडई के नए कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी। खास बात यह है कि इसकी कीमत किआ सेल्टोस हाइब्रिड से थोड़ी कम रखी जा सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।