नेक्सन और XUV3XO EV की टेंशन बढ़ाएगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, 450Km होगी रेंज! अगस्त में होगी लॉन्च

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अभी 3 मॉडल EV6, EV9 और कैरेंस क्लाविस EV शामिल हैं। ऐसे में अब कंपनी इसमें नया अफॉर्डेबल मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। दरअसल, इस साल अगस्त में सिरोस EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

नेक्सन और XUV3XO EV की टेंशन बढ़ाएगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, 450Km होगी रेंज! अगस्त में होगी लॉन्च
लॉन्च की सूचना पाएं

किआ मोटर्स देश की टॉप कंपनियों में शामिल हैं। ये टॉप लिस्ट में 5वें या 6वें नंबर पर रहती है। हालांकि, कंपनी का इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो अभी 3 मॉडल EV6, EV9 और कैरेंस क्लाविस EV शामिल हैं। ऐसे में अब कंपनी इसमें नया अफॉर्डेबल मॉडल जोड़ने की तैय़ारी कर रही है। दरअसल, ऑटोकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल अगस्त में सिरोस EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह भारत में ब्रांड की सबसे छोटी और सबसे अफॉर्डेबल EV भी होगी। इसका सीधे तौर पर टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसे मॉडल से मुकाबला होगा। सिरोस EV का डिजाइन अपने ICE मॉडल की तरह ही होगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सिरोस EV का एक्सटीरियर और इंटीरियर
सिरोस EV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान पहले भी कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, टेस्ट मॉडल कपड़े से ढका हुआ था। फिर भी वे ICE वर्जन से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा था। उम्मीद है कि इसमें वही अनोखी स्टाइलिंग जारी रहेगी, जिसमें एक बॉक्सी आकार और ऊंचाई वाला स्टांस होगा। स्पाई फोटोज से संकेत मिला है कि पैसेंजर साइड के सामने वाले फेंडर पर एक चार्जिंग फ्लैप होगा। उम्मीद है कि इसमें अनोखे बंपर और शायद अलग तरह के एलॉय व्हील भी होंगे। हालांकि, यह उम्मीद न करें कि यह ICE वर्जन से बहुत ज्यादा अलग होगी, ठीक वैसे ही जैसे कैरेंस क्लाविस और उसका इलेक्ट्रिक वर्जन है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Inster

Hyundai Inster

₹ 12 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 15.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंटीरियर की बात करें तो, उम्मीद है कि डैशबोर्ड काफी हद तक वैसा ही रहेगा। फीचर्स की लिस्ट भी वैसी ही देखने को मिल सकती है, सिवाय कुछ EV-स्पेसिफिक फीचर्स जैसे कि व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कैपेसिटी अलग से देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि क्या सिरोस EV में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) होगी, क्योंकि इसे ICE सिरोस से उसके 2026 मॉडल ईयर के अपडेट के साथ हटा दिया गया था। इसमें EV-स्पेसिफिक डिस्प्ले और अलग ट्रिम और अपहोल्स्ट्री भी हो सकती है।

सिंगल चार्ज पर सिरोस EV की रेंज
किआ सिरोस EV उसी K1 प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी जिस पर ICE-ऑपरेटेड सिरोस तैयार की गई है। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी। इंटरनेशनल स्तर पर K1 प्लेटफॉर्म पर इंस्टर EV भी तैयार की गई है, जिसमें 42kWh और 49kWh की बैटरी पैक कैपेसिटी मिलती हैं। यानी ये सिंगल चार्ज पर करीब 450Km की रेंज दे सकती है। भारत-स्पेसिफिक सिरोस EV भी इसी तरह की कैपेसिटी वाले बैटरी पैक के साथ आ सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन और शुरुआती कीमत
पहले सिरोस EV के 2026 की पहली तिमाही में आने की उम्मीद थी, लेकिन बाज में सिरोस EV की लॉन्चिंग में करीब 6 महीने की देरी हुई है। हालांकि, यह अभी भी ICE-ऑपरेटेड वर्जन के लॉन्च के डेढ़ साल के भीतर ही आ जाएगी। किआ सिरोस EV की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपए के बीच होने की संभावना है, जो टाटा नेक्सन EV (शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए) और महिंद्रा XUV 3XO EV (शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए) को टक्कर देगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।