जनवरी में न्यू सेल्टोस और उसकी बाद सोरेंटो, किआ अगले साल भारत में लॉन्च करेंगी ये 2 नई पावरफुल SUV
किआ मोटर्स भारतीय बाजार की टॉप-5 कंपनियों में शामिल है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अभी 6 मॉडल शामिल हैं। इसमें दो इलेक्ट्रिक मॉडल हैं। ऐसे में कंपनी अगले साल यानी 2026 में अपने पोर्टफिलयो में कुछ नए मॉडल जोड़ेगी।

किआ मोटर्स भारतीय बाजार की टॉप-5 कंपनियों में शामिल है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अभी 6 मॉडल शामिल हैं। इसमें दो इलेक्ट्रिक मॉडल हैं। ऐसे में कंपनी अगले साल यानी 2026 में अपने पोर्टफिलयो में कुछ नए मॉडल जोड़ेगी। वहीं, कुछ मॉडल को अपडेट करेगी। अगले साल कंपनी का पहला ब्लॉकबस्टर लॉन्च नेक्स्ट-जेनरेशन सेल्टोस होगा, जो जनवरी में शोरूम में आने वाली है। इस बिल्कुल नए मॉडल का फ्रंट काफी अलग है, जिसमें हेडलाइट्स एक चौड़ी ग्रिल में इंटीग्रेटेड हैं और ऊपरी हिस्से के किनारों पर लंबी DRL स्ट्रिप्स हैं। एलॉय व्हील्स के ज्योमेट्रिक पैटर्न के मिलेंगे।






अच्छी बात यह है कि बिल्कुल नई सेल्टोस में ज्यादा एंगुलर और स्लीक साइड मिरर, फ्लश-इंटीग्रेटेड डोर हैंडल और EV5 से इंस्पायर्ड टेक्निकल दिखने वाला पिछला हिस्सा है। इंटीरियर में किआ ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले वाला एक क्लीनर डैशबोर्ड केबिन को ज्यादा अपमार्केट लुक देता है। पावर लम्बर सपोर्ट और मेमोरी फंक्शन वाली 10-वे पावर ड्राइवर सीट और 21 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम बिल्कुल नई सेल्टोस की कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किआ 2026 सेल्टोस को 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT से जुड़ा होगा, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT के साथ और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। पावर और टॉर्क के आंकड़े मौजूदा मॉडल से अलग नहीं हैं।
साल के आखिर में कंपनी शायद सोरेंटो हाइब्रिड लॉन्च करेगी, जो इसकी ग्लोबल D-सेगमेंट SUV है जो हुंडाई सांता फे हाइब्रिड और टोयोटा हाईलेंडर हाइब्रिड को टक्कर देती है। इस मॉडल की लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm और ऊंचाई 1,700 mm है और इसका व्हीलबेस 2,815 mm है। किआ इसे 6 और 7-सीटर वर्जन में बनाती है, लेकिन शायद भारत में सिर्फ बाद वाला वर्जन ही लाएगी।
किया भारत में सोरेंटो हाइब्रिड को लेग सपोर्ट और ड्राइवर साइड पर पावर लम्बर सपोर्ट वाली रिलैक्सेशन कम्फर्ट फ्रंट सीटों, वन-टच स्लाइडिंग और फोल्डिंग सेकंड-रो सीटों, स्मार्ट पावर टेलगेट, फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, तीनों रो में USB टाइप-C पोर्ट, एक कस्टमाइजेबल हेड-अप डिस्प्ले और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।
किया सोरेंटो हाइब्रिड में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जो मिलकर 176 kW (235 hp) पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है, जो पावर को अगले पहियों तक भेजता है। इंटरनेशनल लेवल पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद नहीं है कि इसे भारत में पेश किया जाएगा। यूरोप के WLTP के अनुसार, सोरेंटो हाइब्रिड FWD में 15.2 km/l और AWD में 14.3 km/l का माइलेज देती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




