ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये कार, मार्च में सिर्फ 59 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.67 लाख

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ की पॉपुलर एसयूवी साइरोस को बीते महीने यानी मार्च, 2026 सिर्फ 59 नए खरीददार मिले। इस दौरान किआ साइरोस (Kia Syros) की बिक्री में सालाना आधार पर 99 पर्सेंट की गिरावट आई। 

ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरस गई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये कार, मार्च में सिर्फ 59 लोगों ने खरीदा; कीमत ₹8.67 लाख

भारतीय ग्राहकों के बीच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन और पंच जैसी एसयूवी को करीब 20,000 लोगों ने खरीदा। हालांकि, इसी दौरान किआ की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी साइरोस को निराशा हाथ लगी। बता दें कि बीते महीने किआ साइरोस (Kia Syros) को सिर्फ 59 नए खरीददार मिले। इस दौरान साइरोस की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 99 पर्सेंट की गिरावट आई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 5,015 यूनिट था। आइए जानते हैं साइरोस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

साइरोस में डिजाइन के तौर पर वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच का अलॉय व्हील्स, साइड प्रोफाइल में ऑल-ब्लैक A-, C- और D-पिलर्स, रूफ रेल्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और एक फ्लैट ग्लास एरिया के बीच बॉडी-कलर वाले B-पिलर्स दिए गए हैं। जबकि एसयूवी के रियर में हाई-माउंटेड L-शेप्ड टेल-लैंप मौजूद हैं। वहीं, नीचे की तरफ चंकी रियर बम्पर में टू-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश है जिसके दोनों तरफ वर्टिकल स्टॉप लैंप और टर्न इंडिकेटर्स हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra Bolero Neo Plus

₹ 11.41 - 12.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर एसयूवी में 12.3-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, कार में सभी 4 सीटों के लिए वेंटिलेशन, एम्बिएंट लाइटिंग, सेंटर आर्मरेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है। जबकि सेफ्टी के लिए एसयूवी में फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। बता दें कि साइरोस को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसूयवी में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120bhp की अधिकतम पावर औ 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 116bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इन कारों से होगा मुकाबला

किआ साइरोस कुल 8 कलर ऑप्शन में मौजूद है जिसमें ऑरोरा ब्लैक पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, प्यूटर ऑलिव और स्पार्कलिंग सिल्वर शामिल है। मार्केट में इस एसूयवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, नई स्कोडा काइलाक और हुंडई वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। भारतीय मार्केट में किआ साइरोस की एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख से 15.94 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।