आगे-पीछे वेंटिलेटेड सीट, 6 एयरबैग, 5-स्टार सेफ्टी; अंदर से भी बहुत लग्जरी, ये स्लाइलिश SUV हो गई सस्ती!
कंपनी ने इसी साल जनवरी में इसका एक नया HTK (EX) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। इस नए ट्रिम के साथ कंपनी ग्राहकों को अफॉर्डेबल कीमत पर ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू दे रही है। HTK (EX) ट्रिम मौजूदा HTK (O) से ऊपर है। इसमें कई प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर्स अपग्रेड दिए गए हैं।

किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में सिरोस की सेल्स लंबे समय से डाउन है। इसी वजह से कंपनी जून में इस कॉम्पैक्ट SUV पर डिस्काउंट लेकर आई है। हालांकि, ये डिस्काउंट कंपनी की दूसरी सभी कारों की तुलना में काफी कम है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदने पर 35,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। सिरोस के MY25 और MY26 दोनों मॉडल्स पर 35,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इसमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज सपोर्ट और 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर के साथ फ्री एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपए से 15.82 लाख रुपए के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक और हुंडई वेन्यू से होता है।
कंपनी ने इसी साल जनवरी में इसका एक नया HTK (EX) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। इस नए ट्रिम के साथ कंपनी ग्राहकों को अफॉर्डेबल कीमत पर ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू दे रही है। HTK (EX) ट्रिम मौजूदा HTK (O) से ऊपर है। इसमें कई प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर्स अपग्रेड दिए गए हैं। बाहर से इसमें LED DRLs, LED हेडलाइट्स और LED टेल लैंप्स के साथ R16 एलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो SUV की ओवरऑल रोड प्रेजेंस को बढ़ाते हैं। ये अपडेट निचले और मिड वैरिएंट के बीच के गैप को कम करने में मदद करते हैं, जिससे सेल्टोस बिना कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी के ज्यादा प्रीमियम दिखती और महसूस होती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
Kia Sonet
₹ 7.32 - 14.17 लाख
Citroen Basalt X
₹ 7.95 - 13.11 लाख
Citroen Aircross X
₹ 8.29 - 13.69 लाख
अंदर कंपनी ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इस सेगमेंट में तेजी से जरूरी होते जा रहे हैं। HTK (EX) ट्रिम में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। ये एडिशन डेली के कम्फर्ट और इस्तेमाल को काफी बेहतर बनाते हैं। खासकर शहरी खरीदारों और परिवारों के लिए ये काफी शानदार फीचर्स हैं।
सेफ्टी सेल्टोस के लिए हमेशा से एक मजबूत फोकस रहा है। HTK (EX) SUV के कॉम्प्रिहेंसिव सेफ्टी पैकेज को आगे बढ़ाता है, जिसमें 20 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के हिस्से के तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट शामिल हैं। किआ के मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर बनी सेल्टोस को पहले ही 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे अपनी क्लास में सबसे सुरक्षित ऑप्शन में से एक बनाती है।
एक और अहम अपडेट HTK (EX) ट्रिम के साथ डीजल पावरट्रेन की उपलब्धता है, जो ग्राहकों के लिए ऑप्शन को और बढ़ाता है। इस वैरिएंट को ज्यादा रनिंग की जरूरत वाले खरीदारों के लिए प्रेक्टिकली बनाता है। किआ का कहना है कि यह कदम कस्टमर फीडबैक और बदलती जरूरतों से इन्सपायर्ड है, जिसमें वैल्यू-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए सेल्टोस को उनकी पहुंच से बाहर किए बिना ज्यादा फीचर्स देने पर साफ फोकस है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


