खुल गई पोल! सामने आया किआ साइरोस का रियल माइलेज, जानिए 1 लीटर फ्यूल में कितना दौड़ेगी?
किआ साइरोस (Kia Syros) पेट्रोल मैनुअल का रियल माइलेज सामने आ गया है। अगर आप इसको खरीदने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले इसके सिटी और हाईवे का रियल माइलेज जान लीजिए।

किआ साइरोस (Kia Syros) भारतीय बाजार में कुछ समय से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह SUV अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के लिए जानी जाती है। इस SUV के टॉप वैरिएंट्स में जहां टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक और डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स चुनने वाले ग्राहकों को HTX वैरिएंट तक ही सीमित रहना पड़ता है। कंपनी इस वैरिएंट के लिए 18.20 kmpl की माइलेज का दावा करती है, लेकिन सवाल यह है कि असल सड़क पर किआ साइरोस (Kia Syros) पेट्रोल मैनुअल कितनी माइलेज देती है? आइए इसके रियल-वर्ल्ड टेस्ट माइलेज की डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Syros
₹ 8.67 - 15.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carnival
₹ 63.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिटी और हाईवे का माइलेज
किआ साइरोस (Kia Syros) पेट्रोल मैनुअल में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जब इसे शहर की ट्रैफिक में चलाया गया, तो इसके नतीजे चौंकाने वाले रहे। कारवाले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी ड्राइव का रियल माइलेज 9.78 kmpl और MID पर दिखाई गई माइलेज 11.3 kmpl थी। वहीं, हाईवे पर स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आई।
इसका हाईवे पर MID माइलेज 14.2 kmpl का था। इसका टैंक-टू-टैंक कैलकुलेशन 13.10 kmpl का रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि किआ साइरोस (Kia Syros) का टर्बो पेट्रोल मैनुअल वर्जन माइलेज के मामले में बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं है, खासकर शहर में।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में दिया गया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को यह सेटअप पसंद आ सकता है, लेकिन माइलेज-फोकस्ड खरीदारों के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प नहीं कहा जा सकता है।
HTX वैरिएंट में मिलते हैं ये प्रीमियम फीचर्स
अगर आप फिर भी इस पावरट्रेन को चुनते हैं, तो फीचर्स के मामले में किआ (Kia) निराश नहीं करती। HTX वैरिएंट में आपको पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड (कूल्ड) फ्रंट सीट्स, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स, LED हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रियर AC वेंट्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉएड ऑटो और एपल कारप्ले सिस्टम मिलता है।
कौन सा वैरिएंट देता है सबसे ज्यादा माइलेज?
अगर आपकी प्राथमिकता माइलेज है, तो किआ साइरोस (Kia Syros) डीजल मैनुअल सबसे बेहतर विकल्प साबित होता है। इसका दावा किया गया माइलेज 20.75 kmpl है और यह पेट्रोल वर्जन से कहीं ज्यादा किफायती साबित होता है। कंपनी ने डीजल ऑटोमैटिक की रियल-वर्ल्ड माइलेज भी टेस्ट की है, जिसकी जानकारी अलग से उपलब्ध है। किआ साइरोस (Kia Syros) पेट्रोल मैनुअल उन लोगों के लिए है, जो ड्राइविंग का मजा चाहते हैं।
फीचर्स वाला सबसे बेस्ट वैरिएंट
अगर आपकी रोजाना की ड्राइव शहर में ज्यादा है और माइलेज आपकी प्राथमिकता है, तो यह वैरिएंट आपको थोड़ा निराश कर सकता है। ऐसे में डीजल वर्जन ज्यादा समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



