
इलेक्ट्रिक अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही किआ साइरोस EV, अब टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए खासियत
किआ साइरोस को अपनी शानदार डिजाइन, दमदार फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के बावजूद अभी तक उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब कंपनी इसकी किस्मत बदलने के लिए इसका इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है
किआ मोटर्स भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की कोशिश में है। इसी कोशिश के तहत कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी सब-4 मीटर एसयूवी किआ साइरोस (Kia Syros) लॉन्च की थी। हालांकि, शानदार डिजाइन, दमदार फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के बावजूद साइरोस को अभी तक उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। बता दें कि सितंबर, 2025 में इसकी बिक्री 500 यूनिट से भी कम रही। अब कंपनी इसकी किस्मत बदलने के लिए इसका इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।






चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट
बता दें कि कंपनी पहले ही देश की पहली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक 7-सीटर कैरेंस क्लैविस EV पर काम कर रही है। अब उसी लाइन पर किआ साइरोस का EV वर्जन तैयार किया जा रहा है। लेटेस्ट स्पाई तस्वीरों में इस गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया है जो यह दिखाता है कि प्रोटोटाइप अब टेस्टिंग के एडवांस स्टेज में है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, एसयूवी पूरी तरह कैमोफ्लॉज में थी ताकि डिजाइन डिटेल्स छिपे रहें।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.5 - 9.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
स्पाई शॉट्स से जो बातें सामने आई हैं उनमें सबसे खास है इसका डिजाइन। साइरोस EV अपने खास अलॉय व्हील डिजाइन, B और C-पिलर की स्टाइल और कॉम्पैक्ट प्रोफाइल की वजह से आसानी से पहचानी जा सकती है। दिलचस्प बात ये है कि टेस्टिंग मॉडल में वही व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं जो इसके पेट्रोल वर्जन में मिलते हैं। हालांकि, प्रोडक्शन वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धांसू होंगे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो साइरोस EV में कंपनी कुछ नए और प्रीमियम अपडेट देने की योजना बना रही है। इसमें फॉग लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर वेंटिलेटेड सीट्स और पहले जैसा 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले (डुअल 12.3-इंच स्क्रीन और 5-इंच कंट्रोल पैनल) जैसे फीचर्स शामिल होंगे। साथ ही लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, डैशकैम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
रेंज करीब 400 किमी
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी इसे लगभग 40 kWh बैटरी पैक के साथ ला सकती है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किमी की रेंज देगी। माना जा रहा है कि इसका लॉन्च 2026 में होगा। अगर ऐसा होता है तो किआ साइरोस EV भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक दमदार नया खिलाड़ी बनकर उभर सकती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




