टाटा नेक्सन EV को सीधे टक्कर देने आ रही ये नई इलेक्ट्रिक SUV, टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद; जानिए नाम
भारतीय बाजार का इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। हर साल इस सेगमेंट में दर्जनों मॉडल जुड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस सेगमेंट की शान बढ़ाने के लिए किआ की सिरोस EV भी शामिल होने वाली है। दरअसल, कंपनी न्यू सेकंड-जेनरेशन सेल्टोस के बाद, किआ इस साल एक नई सिरोस इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी।

भारतीय बाजार का इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। हर साल इस सेगमेंट में दर्जनों मॉडल जुड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस सेगमेंट की शान बढ़ाने के लिए किआ की सिरोस EV भी शामिल होने वाली है। दरअसल, कंपनी न्यू सेकंड-जेनरेशन सेल्टोस के बाद, किआ इस साल एक नई सिरोस इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी। किआ सिरोस EV की टेस्टिंग जोरों पर है। इसके टेस्ट म्यूल्स पब्लिक सड़कों पर अक्सर दिखाई दे रहे हैं। किआ सिरोस EV कैसी हो सकती है, चलिए इसकी डिटेल को जानते हैं।






किआ सिरोस EV का एक्सटीरियर
हाल ही में सिरोस EV का एक बहुत ज्यादा कैमोफ्लाज वाला प्रोटोटाइप आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में देखा गया, जहां किआ भारत में अपनी कारें बनाती है और फ्यूचर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी बनाएगी। जाहिर सी बात है कि सिरोस के प्योर इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी स्प्लिट हेडलैंप होंगे, लेकिन इसकी फ्रंट ग्रिल का डिजाइन अलग होने की संभावना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अभी सिरोस में दो ग्रिल ओपनिंग हैं। सिरोस EV में सिर्फ एक हो सकती है, जो फ्रंट बंपर के नीचे है। इसके अलावा, खास ग्रिल में एक्टिव फ्लैप होने की संभावना है जो सिर्फ जरूरत पड़ने पर खुलेंगे, जिससे एयरोडायनामिक एफिशिएंसी बेहतर होगी और एनर्जी की खपत कम होगी। 17-इंच के एलॉय व्हील्स का डिजाइन खास होगा और वे टू-टोन फिनिश में आएंगे। अपने ICE डोनर के उलट, इसमें फ्लश-फिटेड रूफ रेल्स होंगी जो ड्रैग को और बेहतर बनाती हैं।
किआ सिरोस EV का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो किआ सिरोस EV में एक नई कलर स्कीम होगी जो इसके ईको-फ्रेंडली और साइलेंट पावरट्रेन के साथ बेहतर मैच करेगी। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम, दोनों में 12.3-इंच का HD डिस्प्ले होगा, इनमें कई EV-स्पेसिफिक फंक्शन हो सकते हैं। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की इंटेंसिटी को एडजस्ट करने के लिए पैडल शिफ्टर मिलेंगे।
किआ सिरोस EV में ड्राइवर साइड पर फोर-वे पावर एडजस्टमेंट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन वाली वेंटिलेटेड रियर सीट, एक 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम और एक 8-स्पीकर वाला हारमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दे सकती है। सेफ्टी के मामले में, एक 360º कैमरा सिस्टम, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, डुअल कैमरा वाला डैशकैम और 6 एयरबैग इसकी खासियतें होंगी।
किआ सिरोस EV बैटरी पैक और रेंज
किआ सिरोस EV शायद दो सिंगल-मोटर FWD वैरिएंट में आएगी, एक छोटे और बड़े बैटरी पैक के साथ दोनों में एक्साइड एनर्जी से लिए गए LFP सेल होंगे। एक्सटेंडेड-रेंज वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 475 से 500 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। व्हीकल-टू-लोड (V2L) बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग फंक्शन से ग्राहक बाहरी डिवाइस को पावर दे पाएंगे। साथ ही, ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, जो 0 से 80% तक 30 से 40 मिनट में चार्ज हो सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV से देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


