526Km रेंज, लाइफटाइम वारंटी, ADAS, 6 एयरबैग, 30-इंच डिस्प्ले; भारत आ गई ये नई इलेक्ट्रिक SUV

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ सिरोस EV को 7 ट्रिम्स में खरीद पाएंगे, जिसमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER शामिल हैं। ER ट्रिम्स एक्सटेंडेड रेंज बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 526 Km तक फर्राटा भरेगी। बता दें कि ये कंपनी की मास मार्केट में दूसरी इलेक्ट्रिक SUV है।

Kia Syros EV Bookings Open 526 Kms Range, Lifetime Warranty, BaaS
Kia Syros EV
केवल
17,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ मोटर्स ने अपनी ऑल न्यू किआ सिरोस EV से फाइनली पर्दा हटा दिया है। साथ ही, कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो भी ग्राहक इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदना चाहते हैं वो कंपनी की बेवसाइट या डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देना होगा। कंपनी के ओनरशिप प्रोग्राम में 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS), 'एश्योर्ड बायबैक' प्रोग्राम और आसान फाइनेंसिंग विकल्प शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 526 Km तक फर्राटा भरेगी। बता दें कि ये कंपनी की मास मार्केट में दूसरी इलेक्ट्रिक SUV है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 75.8 लाख से शुरू
EMI केवल99,200/ माह
पात्रता जांचें
BMW 2 Series Gran Coupe
₹ 46.9 - 48.9 लाख
EMI केवल61,400/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
पात्रता जांचें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें

किआ सिरोस EV को 7 ट्रिम्स में खरीद पाएंगे, जिसमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER शामिल हैं। ER ट्रिम्स एक्सटेंडेड रेंज बैटरी के साथ आते हैं। एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, प्यूटर ऑलिव, मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट, आइवरी सिल्वर ग्लॉस, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और X-Line ER के लिए एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Syros EV

Kia Syros EV

₹ 13 - 18 लाख

EMI केवल17,000/ माह
पात्रता जांचें
Citroen eC3X

Citroen eC3X

₹ 11.99 - 13.26 लाख

EMI केवल15,700/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

EMI केवल16,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

EMI केवल18,200/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

EMI केवल20,300/ माह
पात्रता जांचें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14.1 - 18.6 लाख

EMI केवल18,500/ माह
पात्रता जांचें

किआ सिरोस EV का लग्जरी इंटीरियर
कार के इंटीरियर में 60:40 स्प्लिट अरेंजमेंट वाली स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें शामिल हैं। आगे और पीछे की वेंटिलेटेड सीटें गर्म मौसम में पैसेंजर के कम्फर्ट को बेहतर बनाती हैं। केबिन के अन्य फीचर्स में फोर-वे पावर ड्राइवर सीट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, LED फुटवेल लैंप, डुअल-कैमरा स्मार्ट डैशकैम, पिछले डोर पर सनशेड पर्दे, USB टाइप-C पोर्ट, 100W का फ्रंट USB-C चार्जर और 16-लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) शामिल हैं।

सिरोस EV के बैटरी पैक, रेंज और चार्जिंग

>> किआ सिरोस EV में ग्राहकों को 42 kWh बैटरी और 51.4 kWh 'एक्सटेंडेड रेंज' बैटरी के ऑप्शन मिलेंगे। ये वही ऑप्शन हैं जो कैरेंस क्लैविस के साथ भी मिलते हैं। बैटरी पैक में निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) केमिस्ट्री का इस्तेमाल किआ गया है। बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। ARAI-सर्टिफाइड आंकड़ों के अनुसार, 'एक्सटेंडेड रेंज' वर्जन MIDC फुल साइकिल में 526 Km तक की रेंज देता है। 42 kWh बैटरी ऑप्शन 443 Km की सर्टिफाइड रेंज देता है।

>> बैटरी को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किआ जा सकता है। वहीं, 10.8 kW ऑनबोर्ड AC चार्जर से इसे घर और ऑफिस में चार्ज कर पाएंगे। ड्राइवर आसान चार्जिंग कंट्रोल से चार्जिंग की प्रिफरेंस भी तय कर पाएंगे। एक इंटीग्रेटेड रूट प्लानर लंबी यात्राओं के दौरान बैटरी की कैपेसिटी को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग लोकेशन खोजने में मदद मिलेगी। किआ इस पर लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी (15 साल) भी दे रही है।

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा
इसमें 171 PS पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। कंपनी का कहना है कि 51.4 kWh बैटरी वाला वर्जन 0 से 100 kmph की स्पीड 8.1 सेकंड में पकड़ लेता है। सिरोस EV को मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम गाड़ी की स्पीड कम होने पर उसकी एनर्जी को वापस स्टोर करता है। ड्राइवर पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजेनरेशन लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। ऑटो मोड अपने आप रीजेनरेशन की इंटेनसिटी चुनता है, जबकि i-Pedal सही ट्रैफिक स्थितियों में मजबूत 'वन-पेडल ड्राइविंग' की सुविधा देता है।

वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम मिलेगा
सिरोस EV में कम्पैटिबल बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइस को पावर देने के लिए 'व्हीकल-टू-लोड' (V2L) कैपेसिटी भी मिलती है। डिजिटल चाबी की मदद से फिजिकल चाबी के बजाय ऑथराइज्ड स्मार्टफोन से गाड़ी एक्सेस की जा सकती है। वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम (VESS) कम स्पीड पर पैदल चलने वालों को आगाह करने के लिए बाहरी आवाज पैदा करता है। 'शिफ्ट-बाय-वायर' सिस्टम में पारंपरिक मैकेनिकल गियर सेलेक्टर की जगह कॉलम-माउंटेड सेलेक्टर के जरिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल का इस्तेमाल किआ गया है।

95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स से लैस
इसके डिजिटल फीचर्स में 'किआ कनेक्ट 2.0' शामिल है, जिसमें 95 से ज्यादा कनेक्टेड फंक्शन्स शामिल हैं। 'ओवर-द-एयर' (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा से सपोर्टेड सिस्टम्स को बिना वर्कशॉप जाए सॉफ्टवेयर में सुधार मिल सकते हैं। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस एपल कारप्ले बिना केबल के स्मार्टफोन इंटीग्रेशन को सपोर्ट करते हैं। केबिन डिस्प्ले में 30-इंच का 'ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल' है, जिसमें दो 12.3-इंच की स्क्रीन और एक 5-इंच का क्लाइमेट इंटरफेस शामिल है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और हरमन कार्डन का 8-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

ADAS, 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सिरोस EV में 16 ड्राइवर असिस्टेंस फंक्शन्स के साथ लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और आगे, पीछे और साइड में पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।