महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी को टक्कर देगी Kia की यह नई SUV, शुरू हुई बुकिंग
किआ सोरेन्टो हाइब्रिड काफी समय से चर्चा में है। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार किआ सोरेन्टो की बुंकिंग शुरू हो गई है। यह एसयूवी जल्द लॉन्च भी हो सकती है।

किआ इंडियन मार्केट में अपनी नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। ये एसयूवी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी BEV और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी HEV होंगी। कंपनी ने अभी इन मॉडल के नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नए मॉडल Kia Syros EV और Kia Sorento Hybrid हो सकते हैं। कंपनी इन एसयूवी को इसी महीने के आखिरी हफ्ते में अनवील कर सकती है। इसी बीच रशलेन की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि अपकमिंग सोरेन्टो हाइब्रिड की बुकिंग स्टार्ट कर दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल।
सोरेन्टो हाइब्रिड की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ के कुछ डीलर्स ने सोरेन्टो हाइब्रिड की अनऑफिशियल बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का टोकन अमाउंट लिया जा रहा है। सोरेन्टो हाइब्रिड भारत में किआ की पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी। उम्मीद है कि कंपनी इसे दिवाली 2026 के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia EV3
₹ 20 - 25 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार सोरेन्टो हाइब्रिड को भारत में CKD (Completely Knocked Down) यूनिट के तौर पर उपलब्ध होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत पर इसका मुकाबला महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी के टॉप वेरिएंट्स से होगा। इसके अलावा यह स्कोडा कोडिएक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन Tayron R-Line जैसी प्रीमियम एसयूवी को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।
साइज में XUV 7XO से बड़ी होगी सोरेन्टो हाइब्रिड
ग्लोबल मॉडल की बात करें तो सोरेन्टो की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है। अगर इसकी तुलना XUV 7XO से करें, तो सोरेनेटो करीब 120 मिमी लंबी, 10 मिमी ज्यादा चौड़ी और 55 मिमी कम ऊंची है। इतना ही नहीं, इसका व्हीलबेस भी XUV 7XO से करीब 65 मिमी लंबा है, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है।
मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किआ सोरेन्टो कई इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। इनमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम का ऑप्शन भी शामिल है। इसके अलावा यह एसयूवी 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में आने वाली सोरेन्टो हाइब्रिड में नया 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा। यही इंजन आने वाले समय में सेल्टॉस हाइब्रिड और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा हाइब्रिड में भी देखने को मिल सकता है।


