फॉर्च्यूनर की टेंशन बढ़ाने आ रही Kia की ये नई SUV, दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; मिलेगा तगड़ा माइलेज

Apr 18, 2026 03:26 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय सड़कों पर दबदबा बनाने के लिए किआ इंडिया अब एक बड़े दांव की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में अपनी मशहूर एसयूवी सोरेंटो हाइब्रिड (Sorento Hybrid) उतारने वाली है।

फॉर्च्यूनर की टेंशन बढ़ाने आ रही Kia की ये नई SUV, दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; मिलेगा तगड़ा माइलेज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय सड़कों पर दबदबा बनाने के लिए किआ इंडिया अब एक बड़े दांव की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में अपनी मशहूर एसयूवी सोरेंटो हाइब्रिड (Sorento Hybrid) उतारने वाली है। हाल ही में इस दमदार 7-सीटर SUV को दिल्ली के पास पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान गाड़ी पूरी तरह से ढकी हुई थी। बता दें कि भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों से होगा। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, साल 2026 तक इसे लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV9

Kia EV9

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX

BMW iX

₹ 1.21 - 1.4 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q8 Sportback e-tron

Audi Q8 Sportback e-tron

₹ 1.19 - 1.32 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi e-tron Sportback

Audi e-tron Sportback

₹ 1.2 - 1.26 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Macan EV

Porsche Macan EV

₹ 1.22 - 1.69 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q8 e-tron

Audi Q8 e-tron

₹ 1.15 - 1.27 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी है डिजाइन

सोरेंटो के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह काफी लंबी और चौड़ी नजर आती है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि यह लगभग 4.8 मीटर लंबी होगी। इसका डिजाइन काफी हद तक किया की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है जिसमें वर्टिकल हेडलैंप्स और अपराइट सिल्हूट मिलता है। ग्लोबल मार्केट में इस SUV की चौड़ाई 1,900 mm और ऊंचाई 1,700 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2,815 mm का है। बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम अपील को और ज्यादा बढ़ाते हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

गाड़ी के पिछले हिस्से में भी वर्टिकल टेललाइट्स दी गई हैं। यह SUV किया के पोर्टफोलियो में सेल्टोस और कैरेंस से ऊपर फिट होगी। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान इसके इंटीरियर की झलक नहीं मिल पाई है। हालांकि, इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस टचस्क्रीन सिस्टम और प्रीमियम मटीरियल वाला केबिन देखने को मिल सकता है। कीमत और मार्केट के मुकाबले को देखें तो किा सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।

कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन

खबरों की मानें तो भारत में आने वाली सोरेंटो में 1.6-लीटर का टर्बोचार्ज्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह किआ की भारत में पहली हाइब्रिड SUV होगी। ग्लोबल मार्केट में यह सेटअप 238bhp से लेकर 288bhp तक की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मिल सकता है। हाइब्रिड तकनीक होने की वजह से यह बड़ी SUV होने के बावजूद माइलेज के मामले में काफी किफायती साबित हो सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।