360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो; इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 7-सीटर की डिलीवरी शुरू, AI असिस्टेंट भी मिलेगा

लाइव हिन्दुस्तान
share

इसका प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में किआ के अनंतपुर प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। जिससे लगता है कि कंपनी ने लॉन्च से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने का काम तेजी से किया है। कंपनी ने 4 सितंबर को बाजार में उतारने से पहले ही 20 अगस्त से सोरेंटो का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया था।

Kia Sorento Deliveries Begin in India, First Customers Take Delivery
इस हाइब्रिड 7-सीटर की डिलीवरी शुरू
Kia Sorento
केवल
₹36,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ ने अपनी ऑल न्यू 7-सीटर सोरेंटो SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस SUV को हाल ही में लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी ने डीलरशिप के जरिए इसकी पहली यूनिट की डिलीवरी की है, जिसकी फोटो सामने आ गई है। इस डिलीवरी के साथ ही इस नी कार का सफर भारतीय बाजार में शुरू हो चुका है। सोरेंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपए है। यह देश में कंपनी की फ्लैगशिप इंटरनल-कंबशन SUV बन गई है। सबसे अहम बात यह है कि यह भारतीय बाजार के लिए ब्रांड की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेशकश भी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें

सोरेंट का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में किआ के अनंतपुर प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। जिससे लगता है कि कंपनी ने लॉन्च से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने का काम तेजी से किया है। कंपनी ने 4 सितंबर को बाजार में उतारने से पहले ही 20 अगस्त से सोरेंटो का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। लोकल मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटजी से कंपनी को उपलब्धता पर बेहतर कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Sorento

Kia Sorento

₹ 27.99 - 40.39 लाख

EMI केवल₹36,600/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 34.76 - 50.46 लाख

EMI केवल₹45,500/ माह
अपनी EMI जानें
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 34.53 - 37.71 लाख

EMI केवल₹45,200/ माह
अपनी EMI जानें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 38.26 लाख

EMI केवल₹30,600/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Tayron

Volkswagen Tayron

₹ 41.99 - 46.99 लाख

EMI केवल₹55,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 7.4 - 13.71 लाख

EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें

डिलीवरी शुरू होना इसलिए भी खास है, क्योंकि अब संभावित ग्राहक सोरेंटो को सिर्फ डीलरशिप और लॉन्च इवेंट्स में ही नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर भी देख सकेंगे। कंपनी के लिए यह उसके मुख्य मॉडल्स जैसे सोनेट, सेल्टोस और कैरेंस की तुलना में हायर प्राइस सेगमेंट में कदम रखने की शुरुआत भी है। ये कंपनी के लिए इसकी नई फ्लैगशिप SUV भी है।

सोरेंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपए है। कॉन्फिगरेशन के आधार पर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन की कीमत लगभग 29.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इससे सोरेंटो प्रीमियम SUV बाजार में एक दिलचस्प स्थिति में आ जाती है। इसकी कीमत कई मेनस्ट्रीम थ्री-रो वाली SUV के हायर वैरिएंट से मेल खाती है, जबकि कुछ पारंपरिक प्रीमियम फुल-साइज SUV से कम है।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस सोरेंटो

सोरेंटो की सबसे बड़ी खासियत में से एक है इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलना है। हाइब्रिड वर्जन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सोरेंटो भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड पैसेंजर गाड़ी बन गई है। कम्बशन इंजन खुद लगभग 180PS की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है जो अक्सर हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं या बड़ी SUV में डीजल इंजन पसंद करते हैं। इस डुअल-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी से किया दो अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंच सकती है। एक वे जो हाइब्रिड के जरिए बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और इलेक्ट्रिफिकेशन चाहते हैं। वहीं, दूसरे वे पारंपरिक प्रीमियम-SUV ग्राहक जो डीजल इंजन ही पसंद करते हैं।

प्रीमियम फीचर्स से लैस केबिन
सोरेंटो में भी कंपनी की जानी-पहचानी स्ट्रैटेजी अपनाई गई है, जिसमें कई तरह के फीचर्स और इक्विपमेंट दिए जाते हैं। इसमें वैरिएंट के आधार पर कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। जैसे, इसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स, कई पार्किंग सेंसर्स और रडार-बेस्ड सेफ्टी फंक्शंस और कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी शामिल है। इंडिया-स्पेसिफिक सोरेंटो में किआ का AI-बेस्ड असिस्टेंट भी मिलता है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को पेश करने के लिए भारतीय मॉडल को एक अहम मार्केट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो; इस हाइब्रिड 7-सीटर की डिलीवरी शुरू