
बड़ा खुलासा! अब भारत में ही बनेगी किआ की सबसे प्रीमियम SUV सोरेंटो; इनोवा से होगा मुकाबला
किआ की भारत में प्रीमियम स्ट्रैटजी का अगला बड़ा कदम सोरेंटो SUV हो सकती है। किआ सोरेंटो को भारत में CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर इंपोर्ट करने के बजाय लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी है।
किआ इंडिया 2019 में सेल्टोस की धमाकेदार एंट्री के बाद से लगातार खुद को नए सिरे से तैयार कर रही है। बीते कुछ सालों में कंपनी ने मास-मार्केट के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। अब किआ की भारत में प्रीमियम स्ट्रैटजी का अगला बड़ा कदम सोरेंटो SUV हो सकती है। बता दें कि लंबे समय से किआ सोरेंटो (Kia Sorento) के भारत लॉन्च की चर्चा चल रही थी। अब इससे जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, किआ सोरेंटो को भारत में CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर इंपोर्ट करने के बजाय लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी है।






अनंतपुर प्लांट में होगा सोरेंटो का प्रोडक्शन
किआ सोरेंटो के लिए फुल लोकलाइजेशन पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। इसका मकसद न सिर्फ कीमत को कंपीटिटिव रखना है बल्कि भविष्य में एक्सपोर्ट की संभावनाएं भी तलाशना है। सोरेंटो का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में होगा जहां पहले से ही सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस जैसे हाई-वॉल्यूम मॉडल बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि सोरेंटो को कार्निवल की तरह अलग CKD लाइन पर नहीं, बल्कि किआ की मेन प्रोडक्शन लाइन यानी ‘मदर लाइन’ पर तैयार किया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
50 हजार यूनिट बेचने का टारगेट
आसान शब्दों में कहें तो सोरेंटो भारत में पूरी तरह से बनाई जाएगी, न कि सिर्फ विदेश से आए पार्ट्स को जोड़कर। इतना ही नहीं, यह भी मुमकिन है कि इंडिया-स्पेक सोरेंटो में हल्के डिजाइन बदलाव किए जाएं या फिर इसे किसी अलग नाम से लॉन्च किया जाए, ताकि यह भारतीय बाजार के हिसाब से बेहतर फिट हो सके। लॉन्च के बाद यह SUV किआ की भारत में सबसे टॉप ICE SUV होगी। कंपनी का टारगेट सालाना करीब 50 हजार यूनिट बेचने का बताया जा रहा है। लॉन्च के बाद सोरेंटो का मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति के हाइब्रिड मॉडल से होगा।
इतनी हो सकती है कीमत
फीचर्स की बात करें तो किआ सोरेंटो में थ्री-रो वाली सीटिंग मिलने की उम्मीद है जो इसे फैमिली SUV बनाती है। ग्लोबल मॉडल में सभी सीटें खड़ी होने पर करीब 190 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो तीसरी रो फोल्ड करने पर 800 लीटर और दूसरी रो गिराने पर करीब 2,000 लीटर तक बढ़ जाता है। इंजन ऑप्शन में किआ सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है, जो हुंडई-किआ के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। टेस्टिंग के दौरान यह SUV भारत में देखी जा चुकी है। इसकी कीमत 30 से 40 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




