बजट रखिए तैयार! फॉर्च्यूनर से टक्कर लेने आ रही किआ की यह धाकड़ कार; जानिए खासियत
किआ अपनी नई प्रीमियम 3-रो एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किआ के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है।

किआ अपनी नई प्रीमियम 3-रो एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किआ के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। साथ ही डीलरशिप्स पर बुकिंग भी चालू कर दी गई है। यह एसयूवी दमदार इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और आल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे मॉडर्न फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में तहलका मचाने आ रही है। बता दें कि यह कार 4 सितंबर, 2026 को डेब्यू करेगी। आइए जानते हैं किआ की इस अपकमिंग कार केसंभावित डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।
दमदार है कार का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी इसे दो बेहतरीन इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश करने जा रही है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जो लगभग 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। शहर में ड्राइव करने वालों के लिए यह हाइब्रिड वर्जन काफी किफायती साबित होगा। इसके अलावा हाईवे लवर्स के लिए 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह 202bhp की पावर और 442Nm का टॉर्क देगा।
सेफ्टी भी होगी दमदार
पैसेंजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किआ इस कार में लेवल-2 एडास (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके केबिन में ट्विन-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे।
इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय मार्केट में किआ सोरेंटो का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और जीप मेरिडियन जैसी दिग्गज गाड़ियों से होने वाला है। मार्केट में जहां ज्यादातर कंपनियां अब डीजल इंजन बंद कर रही हैं, वहीं किआ का डीजल और हाइब्रिड दोनों ऑप्शन देना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने लैडर-फ्रेम स्ट्रक्चर और रफ-एंड-टफ इमेज के लिए जानी जाती है। जबकि सोरेंटो प्रीमियम केबिन कम्फर्ट, बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करेगी।
इतनी हो सकती है कीमत
फिलहाल इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि किआ इसकी कीमत क्या तय करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमतों का खुलासा 4 सितंबर को ही होगा। अगर कंपनी इसे 28-30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर देती है, तो यह फॉर्च्यूनर के मुकाबले काफी सस्ती होगी और ग्राहकों को हाइब्रिड टेक और ऑल-व्हील ड्राइव का एक शानदार कॉम्बिनेशन मिल जाएगा।



