किआ की इस छोटी SUV पर पूरे अगस्त में मिलेगा डिस्काउंट; ये हर महीने वेन्यू, नेक्सन के ग्राहक खींच रही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी के लिए नंबर-1 रहने वली इस SUV पर इस महीने 45,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। सोनेट के MY26 मॉडल के लिए, आपको 10,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है, जबकि सोनेट के MY25 वर्जन को केवल स्क्रैपेज ऑफर मिलता है।

Kia Sonet Rs 45,000 Benefits In August 2026
किआ की इस छोटी SUV पर पूरे अगस्त में मिलेगा डिस्काउंट
Kia Sonet
केवल
9,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ इंडिया अगस्त में अपनी कॉम्पैक्ट SUV सोनेट पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के लिए नंबर-1 रहने वली इस SUV पर इस महीने 45,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। सोनेट के MY26 मॉडल के लिए, आपको 10,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है, जबकि सोनेट के MY25 वर्जन को केवल स्क्रैपेज ऑफर मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.41 लाख रुपए से 14.37 लाख रुपए के बीच हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला स्कोडा कुशाक, टाटा नेक्सन जैसे मॉडल से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
किआ सोनेट की नई एक्स-शोरूम कीमतें
1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटनई कीमतचेंज %
HTERs. 7,33,5000.22%
HTE(O)Rs. 7,76,5000.21%
HTK(O)Rs. 8,77,6000.19%
HTK+(O)Rs. 9,64,6000.18%
HTK+Rs. 9,14,6000.19%
किआ सोनेट की नई एक्स-शोरूम कीमतें
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ACMT
वैरिएंटनई कीमतचेंज %
HTK(O)Rs. 9,16,6000.19%
HTK+(O)Rs. 10,11,6000.17%
किआ सोनेट की नई एक्स-शोरूम कीमतें जुलाई 2026
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटो (DCT)
वैरिएंटनई कीमतचेंज %
HTK(O)Rs. 9,96,6000.17%
HTK+(O)Rs. 10,91,6000.16%
HTXRs. 11,66,6000.15%
GTX+Rs. 13,57,6000.13%
X-LineRs. 13,71,6000.12%
किआ सोनेट की नई एक्स-शोरूम कीमतें
1.5-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल
वैरिएंटनई कीमतचेंज %
HTE(O)Rs. 9,01,5000.18%
HTK+Rs. 10,37,6000.16%
HTK+(O)Rs. 10,87,6000.16%
HTXRs. 11,32,6000.15%
किआ सोनेट की नई एक्स-शोरूम कीमतें
1.5-लीटर टर्बो डीजल ऑटो (TC)
वैरिएंटनई कीमतचेंज %
HTE(O)Rs. 9,81,5000.16%
HTK(O)Rs. 10,81,6000.16%
HTK+Rs. 11,17,6000.15%
HTK+(O)Rs. 11,67,6000.15%
HTXRs. 12,11,6000.14%
GTX+Rs. 14,08,6000.12%

किआ सोनेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सोनेट में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp की अधिकतम पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल से लैस है, जो 83bhp की अधिकतम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो अधिकतम 116bhp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सेफ्टी के लिए सोनेट में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के अलावा 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों इसमें लेवल-1 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है। सोनेट का सेगमेंट में टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV3XO, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर जैसे कई मॉडल से देखने को मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़पूरे अगस्त किआ की इस छोटी SUV पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल