नए अवतार में एंट्री की तैयारी कर रही किआ सोनेट, टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट; जानिए कितनी बदलेगी SUV
भारतीय मार्केट में तहलका मचाने वाली एसयूवी Kia Sonet बहुत जल्द नए अवतार में आ रही है। इस धांसू कार के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

भारतीय मार्केट में तहलका मचाने वाली एसयूवी 'किआ सोनेट' (Kia Sonet) बहुत जल्द नए अवतार में एंट्री करने जा रही है। इस धांसू कार के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार यह गाड़ी काफी करीब से और अलग-अलग एंगल से कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान कार को पूरी तरह से कवर किया गया था। इसके बावजूद इसके नए लुक और फीचर्स से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं कि नई जनरेशन की किआ सोनेट में ग्राहकों को क्या कुछ खास मिलने वाला है।






पूरी तरह बदल गया है पीछे का लुक
यह पहली बार है जब नई किआ सोनेट का पिछला हिस्सा कैमरे में साफ नजर आया है। इस आने वाले मॉडल में टेल लाइट्स को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। मौजूदा मॉडल में जहां होरिजेंटल लाइट्स मिलती हैं। वहीं, नए मॉडल में वर्टिकल टेल लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, कार के डिग्गी वाले हिस्से को ऊपर से थोड़ा आगे की तरफ झुकाया गया है। इससे इसका लुक एक स्पोर्टी क्रॉसओवर जैसा नजर आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Sonet
₹ 7.32 - 14.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कार में मिलेंगे नए अलॉय व्हील्स
कंपनी ने नई सोनेट के अगले हिस्से को पूरी तरह से रीडिजाइन किया है। इसके हेडलैम्प्स, फ्रंट ग्रिल, बंपर और हवा आने वाले हिस्से को एकदम नया और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसकी नई ग्रिल को मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा नीचे रखा गया है। इसका डिजाइन काफी सिंपल है। गाड़ी को ज्यादा दमदार और एग्रेसिव लुक देने के लिए इसमें स्प्लिट हेडलैम्प्स दी गई हैं। साइड लुक की बात करें तो इसमें नई सेल्टोस की तरह ही ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले शानदार 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
मिलेगी ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले
बाहरी लुक के साथ ही नई किआ सोनेट का इंटीरियर भी पूरी तरह से बदला हुआ मिलेगा। इसके डैशबोर्ड को पहले से काफी स्लीक और मॉडर्न बनाया गया है। इसमें सबसे बड़ा अट्रैक्टिव 'ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले' होगा। इसके अलावा, कार में नया स्टीयरिंग व्हील, हाथों के आराम के हिसाब से तैयार किया गया सेंटर कंसोल और ज्यादा स्टाइलिश डोर पैनल्स देखने को मिलेंगे। यह केबिन बैठने वालों को एक बेहद प्रीमियम और लग्जरी फील देगा।
पैनोरमिक सनरुफ से लैस होगी कार
फीचर्स के मामले में भी यह कार किसी से पीछे नहीं रहने वाली है। नई सोनेट में ग्राहकों को पहली बार पैनोरमिक सनरुफ, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो, सैटेलाइट नेविगेशन और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे कमाल के फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बेहद मजबूत बनाया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, इन-बिल्ट डैशकैम और स्टैंडर्ड 6-एयरबैग्स जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे।
नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेक्स्ट-जेन सोनेट को कंपनी के नए 'K1 प्लेटफॉर्म' पर तैयार किया जाएगा। इसी पर कंपनी की अपकमिंग कार 'साइरोस' भी बेस्ड है। इस नए प्लेटफॉर्म की वजह से यह कार पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होगी। साथ ही इसके अंदर बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि किआ साल 2029 तक सोनेट का एक दमदार हाइब्रिड मॉडल भी मार्केट में उतारने की प्लानिंग कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


