गियर बदलने की टेंशन खत्म! कई ऑटोमैटिक वैरिएंट्स के साथ लॉन्च हुई नई किआ सोनेट, कीमत ₹10 लाख से कम

Mar 13, 2026 02:37 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ इंडिया (Kia India) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी 'Kia Sonet' का MY26 एडिशन पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बजट-फ्रेंडली ऑटोमैटिक पोर्टफोलियो है।

गियर बदलने की टेंशन खत्म! कई ऑटोमैटिक वैरिएंट्स के साथ लॉन्च हुई नई किआ सोनेट, कीमत ₹10 लाख से कम
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया (Kia India) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी 'Kia Sonet' का MY26 एडिशन पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बजट-फ्रेंडली ऑटोमैटिक पोर्टफोलियो है। अब किया ने डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल (7DCT) के नए वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम रखी गई है। यह कदम उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो कम बजट में लग्जरी और कंफर्ट की तलाश में रहते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सोनट बन गई ज्यादा एक्सेसिबल

मौजूदा समय में शहरों की भागदौड़ और ट्रैफिक जाम में मैनुअल कार चलाना वाकई सिरदर्द बन जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किआ ने अपनी सोनट को और भी ज्यादा 'एक्सेसिबल' बना दिया है। नई अपडेट के साथ, 1.5-लीटर डीजल 6-स्पीड ऑटोमैटिक अब HTE(O), HTK(O), HTK+ और HTK+(O) जैसे कई वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके अलावा, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 7DCT का ऑप्शन भी HTK(O) और HTK+(O) ट्रिम्स में दिया गया है। यानी अब आपको ऑटोमैटिक का मजा लेने के लिए टॉप-मॉडल पर लाखों रुपये खर्च करने की मजबूरी नहीं रही।

सोनेट ने सेट किया नया बेंचमार्क

किआ सोनट ने इस सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। दरअसल, यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी एसयूवी बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में 6AT (डीजल) और 7DCT (पेट्रोल) दोनों टेक्नोलॉजी का ऑप्शन देती है। उन ग्राहकों के लिए यह बड़ी राहत है जो डीजल इंजन की शानदार माइलेज और पावर के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का आराम चाहते हैं। चाहे ऑफिस जाने के लिए शहर की भीड़ हो या हाईवे की लंबी यात्रा, सोनट का यह नया अपडेट ड्राइविंग को बेहद रिलैक्स्ड और थकान-मुक्त बना देगा।

क्या कहती है कंपनी

किया इंडिया के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), अतुल सूद ने कहा, "हम लगातार अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझ रहे हैं। मॉडल ईयर 2026 अपडेट के साथ हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को ऑटोमैटिक मोबिलिटी का अनुभव देना है।" सोनट का यह नया अवतार अपनी कैटेगरी में एक लीडर के तौर पर उभरा है जो फीचर्स, परफॉरमेंस और वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन मिश्रण है। अगर आप भी नई एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं तो किआ का यह लेटेस्ट एडिशन आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।