Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia Sonet Best Selling Car For Company in October 2025
अपनी ही कंपनी की सेल्टोस और कैरेंस पर भारी पड़ी ये SUV, ग्राहकों ने बनाया नंबर-1; कीमत ₹7.30 लाख

अपनी ही कंपनी की सेल्टोस और कैरेंस पर भारी पड़ी ये SUV, ग्राहकों ने बनाया नंबर-1; कीमत ₹7.30 लाख

संक्षेप:

किआ इंडिया की अक्टूबर सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। पिछले महीने कंपनी के लिए जिस कार ने टॉप करने काम किया वो सोनेट SUV है। इस कॉम्पैक्ट SUV के सामने किआ की पॉपुलर सेल्टोस और कैरेंस भी पीछे नजर आईं।

Sat, 1 Nov 2025 04:08 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किआ इंडिया की अक्टूबर सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। पिछले महीने कंपनी के लिए जिस कार ने टॉप करने काम किया वो सोनेट SUV है। इस कॉम्पैक्ट SUV के सामने किआ की पॉपुलर सेल्टोस और कैरेंस भी पीछे नजर आईं। कंपनी ने अक्टूबर में कुल 29,556 कार बेचीं। इसमें सोनेट की 12,745 यूनिट शामिल रहीं। जबकि, कैरेंस क्लैविस (EV के साथ) 8,779 यूनिट और सेल्टोस की 7,130 यूनिट बिकीं। बता दें कि सोनेट की अब शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,30,137 रुपए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किआ सोनेट डीजल 1.5 की नई एक्स-शोरूम कीमतें
किआ सोनेट डीजल 1.5 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो इसमें 11.67% तक टैक्स कटौती की गई है। जिसके चलते इसके वैरिएंट में मिनिमम 1,01,491 रुपए और मैक्सिमम 1,64,471 रुपए की कमी आ गई है। इस इंजन वैरिएंट की शुरुआत कीमत अब 8,98,409 हो गई है। बता दें कि इस इंजन ऑप्शन में कुल 8 वैरिएंट आते हैं।

किआ सोनेट डीजल 1.5 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतें
नंवैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
1HTE(O) 6MT9,99,9008,98,4091,01,49111.3
2HTK(O) 6MT11,09,9009,93,9291,15,97111.67
3HTK+ 6MT11,49,90010,29,7481,20,15211.67
4HTK+(0) 6MT12,03,90010,78,1031,25,79711.67
5HTX 6MT12,55,90011,24,6681,31,23211.67
6HTX 6AT13,42,90012,02,5741,40,32611.67
7GTX+ 6AT15,63,90014,00,4741,63,42611.67
8GTX+ DT 6AT15,73,90014,09,4291,64,47111.67
ये भी पढ़ें:इस SUV और 7-सीटर की दम पर इस कंपनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 29556 यूनिट बेच डालीं

किआ सोनेट पेट्रोल 1.0 की नई एक्स-शोरूम कीमतें
किआ सोनेट पेट्रोल 1.0 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो इसमें 9.87% तक टैक्स कटौती की गई है। जिसके चलते इसके वैरिएंट में मिनिमम 86,722 रुपए और मैक्सिमम 1,34,686 रुपए की कमी आ गई है। इस इंजन वैरिएंट की शुरुआत कीमत अब 8,79,178 हो गई है। बता दें कि इस इंजन ऑप्शन में कुल 9 वैरिएंट आते हैं।

किआ सोनेट पेट्रोल 1.0 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतें
नंवैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
1HTK 6iMT9,65,9008,79,17886,7229.86
2HTK(0) 6İMT9,99,9009,10,12489,7769.86
3HTK+ 6iMT10,39,9009,46,53193,3699.86
4HTK+(0) 6İMT11,03,90010,04,78399,1179.86
5HTX 6iMT11,86,90010,80,3281,06,5729.86
6HTX DCT12,73,90011,59,5141,14,3869.86
7GTX+ DCT14,83,90013,50,6521,33,2489.87
8GTX+ DT DCT14,93,90013,59,7531,34,1479.87
9X Line DCT14,99,90013,65,2141,34,6869.87

किआ सोनेट पेट्रोल 5MT 1.2 की नई एक्स-शोरूम कीमतें
किआ सोनेट पेट्रोल 5MT 1.2 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो इसमें 9.55% तक टैक्स कटौती की गई है। जिसके चलते इसके वैरिएंट में मिनिमम 69,763 रुपए और मैक्सिमम 94,626 रुपए की कमी आ गई है। इस इंजन वैरिएंट की शुरुआत कीमत अब 7,30,137 हो गई है। बता दें कि इस इंजन ऑप्शन में कुल 6 वैरिएंट आते हैं।

किआ सोनेट पेट्रोल 5MT 1.2 की नए GST के बाद एक्स-शोरूम कीमतें
नंवैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
1HTE7,99,9007,30,13769,7639.55
2HTE(O)8,43,9007,70,29973,6019.55
3HTK9,23,9008,40,95082,9509.86
4HTK(O)9,59,9008,73 71786,1839.86
5HTK+9,99,9009,10,12489,7769.86
6HTK+(0)10,53,9009,59,27494,6269.86
ये भी पढ़ें:भारत में तैयार ₹5.61 लाख की इस SUV का दुनियाभर में चला जादू, 9675 लोगों ने खरीदा

किआ सोनेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सोनेट में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp की अधिकतम पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल से लैस है, जो 83bhp की अधिकतम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो अधिकतम 116bhp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सेफ्टी के लिए सोनेट में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के अलावा 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों इसमें लेवल-1 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8 लाख रुपए से 15.70 लाख रुपए तक हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।