किआ ने नई सेल्टोस SUV को इस जगह किया शोकेस, फीचर्स देख लोग बोले– क्या गजब कार है; डिजाइन और टेक्नोलॉजी में सब पर भारी
अगर आप किआ सेल्टोस को बिना खरीदे लाइव एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि किआ ने हाल ही में गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल में ग्राहकों के लिए ऑल-न्यू सेल्टोस को शोकेस कर दिया है, जिससे ग्राहक करीब से इस धांसू एसयूवी को एक्सपीरियंस कर सकें।
देश की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने हाल ही में 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर नई सेल्टोस को लॉन्च किया था। अब ये भारत के मिड-एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप किआ सेल्टोस को बिना खरीदे लाइव एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि कंपनी 9 जनवरी 2026 से गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल में अपनी इस बड़ी, बोल्ड और प्रोग्रेसिव ऑल-न्यू सेल्टोस को शोकेस कर रही है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंदीदा एसयूवी को करीब से देखने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इस एसयूवी की खासियत जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.99 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.29 - 19.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
शानदार रोड प्रेजेंस
ऑल-न्यू किआ सेल्टोस में बेहतर आयाम (सेगमेंट में सबसे लंबी 4,460 मिमी. लंबाई और 1,830 मिमी. चौड़ाई) के साथ आकर्षक डिजाइन दिया गया है, जिसमें डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल, आइस क्यूब एलईडी हेडलैम्प्स, स्टार मैप डीआरएल्स, स्पोर्टी 18-इंच अलॉय व्हील्स और सेगमेंट-फर्स्ट ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स शामिल हैं।
प्रीमियम और टेक-फॉरवर्ड केबिन
इंटीरियर में 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, बोस 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड पावर फ्रंट सीट्स (रिलैक्सेशन फ़ंक्शन के साथ) और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है।
24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित सेल्टोस में 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 एयरबैग और ईएससी शामिल हैं। इसके साथ लेवल-2 ADAS 21 एडवांस सेफ्टी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जैसे फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल। इसमें एडवांस कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है। किआ कनेक्ट 2.0 के जरिए ओटीए अपडेट्स के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा मिलती है।
पावरट्रेन विकल्प
किआ सेल्टोस 1.5 पेट्रोल, 1.5 टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.5 सीआरडीआई डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसको विभिन्न ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ और HTE से GTX ट्रिम्स व स्पोर्टी X-Line वैरिएंट में पेश किया गया है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




