हेड-अप डिस्प्ले, डैशकैम, 5-स्टार सेफ्टी; कई शानदार फीचर्स के साथ इस SUV में मिलेंगे 2 नए वैरिएंट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ इंडिया का पोर्टफोलियो अब काफी बड़ा हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने भारतीय बाजार में सेल्टोस के साथ कदम रखा था। इस SUV को 2019 में लॉन्च किया गया था। सेल्टोस ने लॉन्च के बाद से देश के अंदर कई माइल स्टोन सेट किए हैं।

हेड-अप डिस्प्ले, डैशकैम, 5-स्टार सेफ्टी; कई शानदार फीचर्स के साथ इस SUV में मिलेंगे 2 नए वैरिएंट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

किआ इंडिया का पोर्टफोलियो अब काफी बड़ा हो चुका है। हालांकि, कंपनी ने भारतीय बाजार में सेल्टोस के साथ कदम रखा था। इस SUV को 2019 में लॉन्च किया गया था। सेल्टोस ने लॉन्च के बाद से देश के अंदर कई माइल स्टोन सेट किए हैं। 2026 में इस SUV को सेकेंड जनरेशन अपडेट मिल चुका है। ये देश के अंदर 6 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। इसके ICE सेगमेंट में टॉप BNCAP सेफ्टी रेटिंग हासिल की। ​​अब उम्मीद इस बात की है कि कंपनी सेल्टोस में कुछ नए फीचर्स और वैरिएंट भी जोड़ेगी। चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सेल्टोस GTX और X-Line ट्रिम्स की डिटेल

खबरों के मुताबिक, सेल्टोस के GTX और X-Line ट्रिम्स में नए वैरिएंट जोड़े जाएंगे। ये GTX (O) और X-Line (O) होंगे, जिनमें कुछ ऑप्शनल फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स में से एक हेड-अप डिस्प्ले हो सकता है, जो सीट मेमोरी फंक्शन और डैशकैम के साथ इंटीग्रेटेड होगा। वहीं, डैशकैम को डीलर द्वारा इंस्टॉल किया जाएगा। जब किआ ने पिछले साल नई-जनरेशन सेल्टोस को पेश किया था, तो उसने हेड-अप डिस्प्ले (HUD) दिए जाने का जिक्र किया था। हालांकि, यह फीचर अभी भारत में बिकने वाली सेल्टोस के किसी भी वैरिएंट में उपलब्ध नहीं है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.79 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

खास बात ये है कि सेल्टोस का सिस्टर मॉडल हुंडई क्रेटा में भी अभी HUD नहीं मिलता। सेल्टोस के पिछले मॉडल में पहले हेड-अप डिस्प्ले उपलब्ध था। यह 8-इंच का HUD था, जो खास तौर से X-Line ट्रिम के साथ दिया जाता था। नई सेल्टोस के वैरिएंट में एक और नया फीचर डैशबोर्ड कैमरा हो सकता है। यह फीचर भी सेल्टोस के पिछले मॉडल में मिलता था।

कंपनी इन फीचर्स को ऑप्शनल देगी, ताकि किआ के ग्राहकों के लिए वैरिएंट सिलेक्ट की प्रोसेस को आसान बनाया जा सके। GTX (O) और X-Line (O) वैरिएंट की कीमत मौजूदा GTX और X-Line वैरिएंट की तुलना में थोड़ी ज्यादा होगी। हालांकि, सेल्टोस के ये नए वैरिएंट ADAS से लैस वैरिएंट की तुलना में सस्ते ही होंगे। यह देखना बाकी है कि क्या कंपनी GTX (O) (A) और X-Line (O) (A) ट्रिम्स भी पेश करेगी? अगर ऐसा होता है तो ये नई-जनरेशन सेल्टोस के नए टॉप ट्रिम्स के तौर पर सामने आएंगे।

लोअर वैरिएंट के अलावा, नई सेल्टोस के GTX वैरिएंट में कई एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं। इसके एक्सटीरियर में आइस क्यूब LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, R18 क्रिस्टल कट एलॉय व्हील्स, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स और ऑटो रिवर्स ORVMs शामिल हैं। वहीं, इंटीरियर में 10-वे एडजस्ट होने वाली पावर्ड ड्राइवर सीट शामिल है, जिसमें पावर लम्बर सपोर्ट, इंटीग्रेटेड मेमोरी सिस्टम (ड्राइवर सीट और ORVMs), ड्राइवर सीट वेलकम रिट्रैक्ट फंक्शन और रिलैक्सेशन पावर ड्राइव सीट (मेमोरी के साथ वन टच) शामिल हैं।

सेल्टोस X-Line ट्रिम कॉस्मेटिक चेंजेस पर फोकस करता है। इसकी खासियतों में ब्लैक कलर के 18-इंच के एलॉय व्हील्स, आगे और पीछे मजबूत स्किड प्लेट्स, साइड डोर गार्निश, सैटिन मेटल एक्सेंट के साथ दो-टोन वाले इंटीरियर और दो-टोन वाली लेदरेट सीटें शामिल हैं। सेल्टोस X-Line में एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट और ऑरोरा ब्लैक पर्ल एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं। ये सभी खूबियां आने वाले GTX (O) और X-Line (O) वैरिएंट में उपलब्ध होंगी।

K3 प्लेटफॉर्म पूरी तरह सेफ
किआ ने अपने एडवांस्ड K3 प्लेटफॉर्म से न्यू-जनरेशन सेल्टोस की सेफ्टी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया है। इसे हाल ही में BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेल्टोस के सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 24 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी खासियतों में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर्स, रोलोवर सेंसर, डायनामिक गाइडलाइन्स वाला रियर व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।