Kia लाई सेल्टॉस का हाइब्रिड वर्जन, पेरिस मोटर शो में किया शोकेस, अगले साल हो सकती है लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ ने अपने सेल्टॉस हाइब्रिड को पेरिस मोटर शो 2026 में शोकेस किया है। सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102hp की पावर और 141Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स ऑफर कर रही है।

Kia Seltos Hybrid Showcased
किआ सेल्टॉस हाइब्रिड हुई शोकेस
Kia Seltos EV
केवल
₹26,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ (Kia) ने पेरिस मोटर शो 2026 में अपनी सेल्टॉस हाइब्रिड को शोकेस किया है। भारत में इस एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। पेरिस मोटर शो में दिखाई गई किआ सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102hp की पावर और 141Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 129hp की पावर और 388Nm का टॉर्क देती है। हाइब्रिड सिस्टम का टोटल कंबाइन्ड आउटपुट 178hp है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Kia Seltos
₹ 11.25 - 22.02 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें

6-स्पीड DCT गियरबॉक्स से लैस

कंपनी इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स और AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी WLTP टेस्ट साइकिल के अनुसार 14.71kmpl का माइलेज देती है। खास बात यह है कि सेल्टॉस हाइब्रिड को कुछ कंडीशन्स में सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर भी चलाया जा सकता है। ध्यान रहे कि कंपनी ने भारत में आने वाले मॉडल के इंजन और फीचर्स के बारे में अभी कोई ऑफिशइयल जानकारी नहीं दी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Seltos EV

Kia Seltos EV

₹ 20 लाख से शुरू

EMI केवल₹26,200/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector Tomahawk EV

MG Hector Tomahawk EV

₹ 19.49 - 23.49 लाख

EMI केवल₹25,500/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 20.65 - 30.9 लाख

EMI केवल₹27,100/ माह
अपनी EMI जानें
Honda 0 Alpha

Honda 0 Alpha

₹ 17 - 22 लाख

EMI केवल₹22,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra.ev

Tata Sierra.ev

₹ 18.79 - 26.48 लाख

EMI केवल₹24,600/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.79 - 30.54 लाख

EMI केवल₹28,500/ माह
अपनी EMI जानें
फोटो: ऑटोकार इंडिया

इंडिया मॉडल जैसा हाइब्रिड सेल्टॉस का डिजाइन

मोटर शो में सेल्टॉस का टॉप-स्पेक X-Line वेरिएंट दिखाया गया है। इसका डिजाइन काफी हद तक भारत में बिकने वाली नई सेल्टॉस जैसा है। फ्रंट में ग्रिल के साथ कनेक्टेड स्क्वेयर LED हेडलैंप, LED DRLs और ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग और सिल्वर इंसर्ट वाले ड्यूल-टोन बंपर मिलते हैं। साइड में ऊपर की तरफ जाती विंडो लाइन, खिड़कियों के ऊपर सिल्वर ट्रिम, ग्लॉस ब्लैक व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

पीछे की तरफ L-शेप लाइटिंग सिग्नेचर वाली कनेक्टेड LED टेललैंप और फ्रंट जैसा क्लैडिंग डिजाइन मिलता है। इसमें पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है, जो भारत में बिकने वाली सेल्टॉस में नहीं ऑफर किया जाता। वहीं, बूट फ्लोर के नीचे बैटरी होने के कारण हाइब्रिड मॉडल में स्पेयर व्हील नहीं दिया गया है।

केबिन में भी कुछ बदलाव

सेल्टॉस हाइब्रिड के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव गियर सिलेक्टर का है। इसे सेंटर कंसोल से हटाकर स्टीयरिंग कॉलम पर दिया गया है। इससे सेंटर कंसोल में ज्यादा जगह मिलती है और कप होल्डर के लिए भी जगह बनती है। इसके अलावा ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, एम्बिएंट लाइटिंग, हेड-अप डिस्प्ले, मेटल पैडल, वायरलेस फोन चार्जर और लेदरेट सीट्स दी गई हैं। भारत में लॉन्च के करीब आने पर किआ सेल्टॉस हाइब्रिड की कीमत और भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल भारतीय ग्राहकों को इसके इंडिया लॉन्च के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़किआ लाई सेल्टॉस हाइब्रिड, पेरिस मोटर शो में किया शोकेस, अगले साल लॉन्च