पैसों का रखिए इंतजाम! मार्केट में जल्द आ रही किआ सेल्टोस हाइब्रिड; टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
किआ भारतीय ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी 'किआ सेल्टोस' के हाइब्रिड मॉडल की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सड़कों पर इसके टेस्टिंग मॉडल को देखा गया है।

किआ भारतीय ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी 'किआ सेल्टोस' के हाइब्रिड मॉडल की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सड़कों पर इस कार के टेस्टिंग मॉडल को देखा गया है। यह इस बात का संकेत है कि अब एसयूवी का रुतबा और माइलेज का तालमेल एक साथ मिलने वाला है। साल 2026 के इन्वेस्टर डे पर किए वादे के अनुसार, किआ अब पेट्रोल की महंगाई का तोड़ निकालने की पूरी तैयारी में है। यह नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर होगी, बल्कि माइलेज के मामले में कई बड़ी डीजल कारों को भी कड़ी टक्कर देगी। आइए जानते हैं अपकमिंग सेल्टोस हाइब्रिड के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐैसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो किआ सेल्टोस हाइब्रिड में बाहर से कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जैसा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे ग्लोबल मार्केट में देखा गया है, इसका लुक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। पहचान के लिए इसके पिछले हिस्से पर एक 'HEV' का बैज लगा होगा। इसमें नए डिजाइन के 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। एक खास बात यह है कि इस हाइब्रिड मॉडल में 'स्मार्ट पावर्ड टेलगेट' की सुविधा मिल सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंटीरियर भी होगा शानदार
गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको वही जाना-पहचाना लग्जरी अहसास होगा। हालांकि, किआ इसके इंटीरियर के लिए एक नई कलर थीम का इस्तेमाल कर सकती है। डैशबोर्ड पर लगी 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के हिसाब से अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा, कार के पीछे वाले हिस्से में 220-वोल्ट का चार्जिंग पोर्ट (V2L) भी दिया जाएगा।
पावरट्रेन भी होगा दमदार
सेल्टोस हाइब्रिड में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करेगा। एक्सपर्ट्स का अंदाजा है कि यह कार करीब 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। यह इस सेगमेंट की कई डीजल कारों से भी बेहतर है। साथ ही, बेहतर कंफर्ट के लिए कंपनी इसमें मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन दे सकती है, जिससे खराब रास्तों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होंगे।
कब होगी लॉन्च?
किआ अपनी इस हाइब्रिड एसयूवी को अगले साल की शुरुआत तक भारतीय मार्केट में उतार सकती है। कंपनी इसके ज्यादातर पार्ट्स को भारत में ही बनाने की योजना बना रही है, ताकि इसकी कीमत को कम से कम रखा जा सके। अगर ऐसा होता है, तो सेल्टोस हाइब्रिड उन लोगों के लिए पहली पसंद बन जाएगी जो स्टाइल, लग्जरी और शानदार माइलेज का कॉम्बो ढूंढ रहे हैं। पेट्रोल की महंगाई के इस दौर में यह कार वाकई एक बड़ी राहत लेकर आ सकती है।
(फोटो क्रेडिट- CarsIndia - Reddit)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


