Hindi Newsऑटो न्यूज़kia seltos facelift spotted testing again india launch imminent
टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई नई किआ सेल्टोस, जल्द होगी इंडिया में एंट्री; जानिए कितनी बदलेगी SUV

टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई नई किआ सेल्टोस, जल्द होगी इंडिया में एंट्री; जानिए कितनी बदलेगी SUV

संक्षेप:

किआ अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) में बाहर और अंदर दोनों तरफ बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे।

Nov 29, 2025 09:57 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

किआ अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) में बाहर और अंदर दोनों तरफ बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। भारत और विदेश में इसके टेस्ट म्यूल लगातार देखे जा रहे हैं। हालिया स्पाई शॉट्स साउथ कोरिया से आए हैं जहां नई सेल्टोस को इमीशन टेस्टिंग से गुजरते हुए देखा गया। टेस्ट कार के एग्जॉस्ट में एक बड़ी पाइप लगी हुई थी और बूट में टेस्टिंग का पूरा सेटअप नजर आया। इंडिया की तरह कोरिया में भी रियल-टाइम ड्राइविंग इमीशन टेस्टिंग के कड़े नियम लागू होते हैं। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, भारत में इसकी डेब्यू डेट 10 दिसंबर तय मानी जा रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

नई सेल्टोस में स्पेस बढ़ने के पूरे आसार हैं। नई जनरेशन में बॉक्सी और ज्यादा अपराइट प्रोफाइल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा हेडलाइट, टेललाइट और बंपर डिजाइन में भी बदलाव होंगे। नए अलॉय व्हील्स और कुछ नए कलर ऑप्शंस के आने की भी उम्मीद है। हालांकि रूफ रेल्स और ORVM मौजूदा मॉडल जैसे ही दिखते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव

इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नई सेल्टोस में 30-इंच Trinity डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इस सेटअप में दो 12.3-इंच स्क्रीन और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल टचस्क्रीन शामिल होगा। इसके अलावा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स में भी अपग्रेड देखने को मिलेंगे। सेफ्टी के लिहाज से Level-2 ADAS पैकेज में नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं जिससे ड्राइविंग और सेफ होगी।

kia seltos facelift spotted testing again india launch imminent

हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस

पावरट्रेन की बात करें तो इंटरनेशनल मॉडल में हाइब्रिड ऑप्शन मिलेगा। बस इतना बदलाव हो सकता है कि डीजल वैरिएंट में नया 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाए। हालांकि, कंपनी ने इसे ऑफिशियल तौर पर अभी कन्फर्म नहीं किया है। लॉन्च के बाद नई सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइडर, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट, टाटा सिएरा और नई रेनॉल्ट डस्टर जैसी एसयूवी से होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।