Hindi Newsऑटो न्यूज़kia seltos facelift interior revealed ahead of its global debut on 10 december
ग्लोबल डेब्यू से पहले नई किआ सेल्टोस के इंटीरियर से उठ गया पर्दा, जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

ग्लोबल डेब्यू से पहले नई किआ सेल्टोस के इंटीरियर से उठ गया पर्दा, जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

संक्षेप:

किआ की नई-जेनरेशन सेल्टोस अपने ग्लोबल डेब्यू से सिर्फ कुछ दिनों की दूरी पर है। अब लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। बता दें कि आगामी 10 दिसंबर को एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू होने वाला है।

Dec 08, 2025 12:32 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

किआ की नई-जेनरेशन सेल्टोस अपने ग्लोबल डेब्यू से सिर्फ कुछ दिनों की दूरी पर है। अब लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। बता दें कि आगामी 10 दिसंबर को एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू होने वाला है। इस प्रीमियर से पहले सामने आई स्पाई इमेजेस ने एसयूवी के केबिन का सबसे साफ और डिटेल्ड लुक दिखा दिया है। तस्वीरों में दिख रहा GT Line वैरिएंट डुअल-टोन ब्लैक-एंड-क्रीम थीम में नजर आता है। आइए जानते हैं किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा रहेगी एक्सटीरियर

सबसे बड़ा अपडेट है इसका नया कनेक्टेड डिस्प्ले सेटअप जिसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले एक ही पैनल में जुड़े हुए हैं। यह लेआउट उसी डिजाइन फिलॉस्फी का हिस्सा है जो किआ साइरोस और ब्रांड की नई-जेनरेशन कारों में देखने को मिलती है। इसके साथ ही केबिन में एंबियंट लाइट स्ट्रिप, मेटल-फिनिश पैडल, नया सेंटर कंसोल और बड़े स्टोरेज स्पेस जैसे अपडेट देखने को मिलते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
kia seltos facelift

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

भारतीय मार्केट में आने वाली नई सेल्टोस के इंजन ऑप्शंस में बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें 1.5 NA पेट्रोल, 1.5 टर्बो-पेट्रोल और 1.5 डीजल शामिल रहेगा। हालांकि, कंपनी डीजल वैरिएंट में बड़ा मैकेनिकल बदलाव कर सकती है। इंटरनेशनल वर्जन में 141bhp और 265Nm वाला 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन भी दिया जाएगा।

दमदार होंगे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई सेल्टोस में ADAS लेवल-2 का और भी एडवांस वर्जन मिलेगा जिसमें बेहतर सेंसर, अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर और ज्यादा एक्टिव सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। भारतीय मार्केट में एसयूवी का मुकाबला क्रेटा, ग्रैंड विटारा, एलिवेट, टाइगुन, कुशाक और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से होगा। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

(फोटो क्रेडिट-rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।