
डेब्यू से ठीक पहले पहली बार जारी हुआ नई किआ सेल्टोस का टीजर, डिजाइन से उठ गया पर्दा
किआ ने अपनी सेकंड-जनरेशन सेल्टोस के ग्लोबल लॉन्च का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। बता दें कि किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) 10 दिसंबर को ग्लोबल डेब्यू करेगी।
किआ ने अपनी सेकंड-जनरेशन सेल्टोस के ग्लोबल लॉन्च का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। बता दें कि किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) 10 दिसंबर को ग्लोबल डेब्यू करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर पहले टीजर इमेजेस जारी किए हैं जो SUV के नए डिजाइन की झलक देते हैं। तस्वीरों में नई LED हेडलैम्प्स, ज्यादा स्कल्पटेड बोनट, क्लीन और ऊपरी बॉडी प्रोफाइल साफ नजर आ रही है। टेल-लैम्प्स का नया डिजाइन, कनेक्टेड लाइट बार, मजबूत बंपर और नए एलॉय व्हील्स SUV को और दमदार लुक देते हैं। नए डिजाइन से यह पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा, शार्प और प्रीमियम दिखता है।






बढ़ सकता है डाइमेंशन
स्पाई शॉट्स और टीजर के अनुसार नई सेल्टोस की लंबाई और चौड़ाई बढ़ सकती है। वर्तमान मॉडल 4,365 mm लंबा और 1,800 mm चौड़ा है। नए वर्जन में लेगरूम और शोल्डर स्पेस बढ़ने की संभावना है। इससे अंदर की जगह और यात्रियों की कम्फर्ट बढ़ेगी। एसयूवी का स्टांस भी ज्यादा मजबूत और एग्रेसिव दिखेगा जिससे रोड प्रजेंस और प्रीमियम फील मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 11.48 - 17.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन में भी बड़े बदलाव
केबिन में भी बड़े बदलाव आने वाले हैं। नई सेल्टोस में रिफ्रेश्ड डैशबोर्ड, नए अपहोल्स्ट्री और फीचर्स मिल सकते हैं। एसयूवी में कर्व्ड ट्विन-स्क्रीन सेटअप की संभावना है जिसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर दिया जा सकता है।
भारत में कब होगी लॉन्च
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। एसयूवी में मौजूदा 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल बरकरार रहेगा। डीजल वर्जन में नया 7-स्पीड ऑटोमैटिक मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल लेवल पर नई सेल्टेस में हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी आएगा। भारत में लॉन्च 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




