क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस, सिएरा के टक्कर वाली इस SUV को मिला नंबर-1 का ताज, 85% बढ़ गई बिक्री
किआ ने बीते महीने यानी जून, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

किआ ने बीते महीने यानी जून, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिय। किआ सेल्टोस को बीते महीने कुल 9,654 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर सेल्टोस की बिक्री में 85 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 5,225 यूनिट पर था। बता दें कि मार्केट में सेल्टोस का मुकाबला क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस और सिएरा जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
तीसरे नंबर पर रही किआ कैरेंस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट का कब्जा रहा। सोनेट को जून, 2026 में कुल 9,231 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सोनेट ने 39 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही है। किआ कैरेंस को जून महीने में कुल 4,847 नए खरीददार मिले। हालांकि, कैरेंस की बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 39 पर्सेंट की भारी गिरावट देखी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia EV6
₹ 65.97 लाख
Kia Carnival
₹ 63.91 लाख
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Kia Seltos
₹ 10.99 - 21.82 लाख
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख
36% घट गई कार्निवाल की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर किआ साइरोस रही। किआ साइरोस ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 790 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की है। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में प्रीमियम एमपीवी किआ कार्निवल रही। किआ कार्निवल की बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 36 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि इस दौरान कार्निवाल को कुल 30 नए ग्राहक मिले।
लास्ट पोजीशन पर रही EV6
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर किआ EV6 रही है। इस दौरान किआ के इस इलेक्ट्रिक कार की घरेलू मार्केट में एक भी यूनिट नहीं बिकी। वहीं, लिस्ट में सबसे आखिरी और सातवें नंबर पर किआ EV9 रही। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी का खाता भी जून महीने में नहीं खुल सका। बता दें कि पिछले साल जून 2025 में भी इन दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री जीरो यूनिट ही रही थी।
ओवरऑल 19% बढ़ी बिक्री
अगर ओवरऑल डोमेस्टिक बिक्री की बात करें तो किआ इंडिया ने जून 2026 में कुल 24,552 यूनिट्स कारों की बिक्री की है। कंपनी ने इस दौरान सालाना आधार पर 19 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की है। ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 20,625 यूनिट्स रही थी। हालांकि, मासिक आधार पर किआ की बिक्री में 11 पर्सेंट की गिरावट आई है। बता दें कि मई, 2026 में कंपनी ने कुल 27,586 गाड़ियां बेची थीं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


