एक झटके में ₹1.35 लाख सस्ती हो गई क्रेटा, विटारा के टक्कर वाली ये SUV, मौका 30 अप्रैल तक वैलिड
किआ सेल्टोस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी में से एक है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में किआ सेल्टोस (Kia Seltos) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

किआ सेल्टोस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी में से एक है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में किआ सेल्टोस (Kia Seltos) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी किआ सेल्टोस पर अप्रैल, 2026 के दौरान अधिकतम 1.35 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में 40 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो यह अपनी सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ सड़क पर काफी प्रीमियम और मॉडर्न दिखती है। इसके फीचर्स इसे किसी लग्जरी कार जैसा एहसास देते हैं। इसके अंदर आपको पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), बोस के स्पीकर्स और वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। मार्केट में सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
सेफ्टी के मामले में भी सेल्टोस काफी अपडेटेड है। इसमें सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। सबसे बड़ी खूबी इसका ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे 17 से ज्यादा फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि किआ सेल्टोस को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फैमिली सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।
दमदार है एसयूवी का इंजन
पावरट्रेन के तौर पर सेल्टोस में तीन इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर का डीजल और 1.5-लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन है मिलता है। इसमें मैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक (IVT/DCT) गियरबॉक्स के कई ऑप्शंस मिलते हैं। भारतीय मार्केट में किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 20.50 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


