
किआ का इंस्पायरिंग दिसंबर ऑफर; सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस समेत सभी मॉडलों पर ₹3.65 लाख तक बेनिफिट; मौका चूकने वाले पछताएंगे
अगर आप इस साल के अंत में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो किआ इंडिया का ‘इंस्पायरिंग दिसंबर’ कैंपेन आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। जी हां, क्योंकि इसके तहत आप अपनी पसंदीदा किआ कार पर 3.65 लाख रुपये तक का बेनिफिट पा सकते हैं।
साल के आखिरी महीने में कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए किआ इंडिया ने शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने दिसंबर 2025 के लिए अपना पैन-इंडिया सेल्स कैंपेन ‘इंस्पायरिंग दिसंबर’ लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को किआ की चुनिंदा कारों पर 3.65 लाख रुपये तक के आकर्षक बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर पूरे दिसंबर महीने तक देशभर में मान्य रहेगा और उन ग्राहकों के लिए खास मौका है, जो नई कार के साथ साल की शुरुआत करना चाहते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 11.48 - 17.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किन-किन कारों पर फायदा?
‘इंस्पायरिंग दिसंबर’ कैंपेन के तहत किआ इंडिया की लगभग पूरी प्रोडक्ट रेंज शामिल है। इसमें लोकप्रिय मॉडल जैसे सेल्टोस, सोनेट, सायरस, कैरेंस क्लैविस (ICE और EV दोनों) और प्रीमियम किआ कार्निवल शामिल हैं। हर मॉडल के लिए अलग-अलग बेनिफिट्स तय किए गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
क्या-क्या मिलेंगे ऑफर्स?
किआ इंडिया ने इस अभियान के तहत कई तरह के फायदे पेश किए हैं, जिनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, कॉर्पोरेट ऑफर्स और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। इन सभी ऑफर्स का मकसद प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर किआ कारों को ज्यादा किफायती बनाना है।
कंपनी का क्या कहना है?
इस मौके पर किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि साल के अंत में कंपनी अपने ग्राहकों का धन्यवाद करना चाहती है। उनके अनुसार, ‘इंस्पायरिंग दिसंबर’ अभियान के जरिए किआ अपने ग्राहकों को बेहतर डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार ओनरशिप अनुभव देने का प्रयास कर रही है। इससे नए ग्राहक किआ परिवार से जुड़ेंगे और पुराने ग्राहकों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
कैसे करें बुकिंग?
ग्राहक घर बैठे ही अपनी पसंदीदा किआ कार की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, माय-किआ ऐप या 1800-108-5000 / 5005 टोल-फ्री नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी किआ डीलरशिप पर जाकर भी ऑफर्स की पूरी जानकारी ली जा सकती है।
ध्यान रखने वाली बात
यह ऑफर केवल दिसंबर 2025 तक सीमित है और स्टॉक की उपलब्धता व चुने गए वैरिएंट पर शर्तें लागू होंगी। अगर आप इस साल के अंत में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो किआ इंडिया का ‘इंस्पायरिंग दिसंबर’ अभियान आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




