₹8.32 लाख की इस SUV को खरीदने की लगी होड़, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; मार्च में 12,012 लोगों ने खरीदा

Apr 07, 2026 12:52 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो किआ सोनेट (Kia Sonet) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

₹8.32 लाख की इस SUV को खरीदने की लगी होड़, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; मार्च में 12,012 लोगों ने खरीदा

किआ की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो किआ सोनेट (Kia Sonet) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। किआ सोनेट को बीते महीने कुल 12,012 नए ग्राहक मिले इस दौरान सालाना आधार पर किआ सोनेट की बिक्री में 56 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 7,705 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

69% बढ़ गई सेल्टोस की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 69 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,041 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही। किआ कैरेंस ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,933 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कार्निवल रही। किआ कार्निवल ने इस दौरान 71 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 67 यूनिट कार की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV9

Kia EV9

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carnival

Kia Carnival

₹ 63.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बिना बिके रह गई EV6 और EV9

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ साइरोस रही। किआ साइरोस ने इस दौरान 99 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ सिर्फ 59 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि किआ की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार EV6 और EV9 को बीते महीने कोई भी खरीदार नहीं मिले। अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो इस दौरान किआ की कारों को कुल 29,112 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर किआ की कार बिक्री में 14 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

दमदार इंजन से लैस है एसयूवी

अगर पावरट्रेन की बात करें तो किआ सोनेट में 3 इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला 1.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन है जो 120bhp की अधिकतम पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। दूसरा इंजन 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल से लैस है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। जबकि तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर डीजल इंजन का दिया गया है जो अधिकतम 116bhp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

इतनी है किआ सोनेट की कीमत

किआ सोनेट की मार्केट में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल में 14.17 लाख रुपये तक जाती है। किआ सोनेट एक 5-सीटर कार है जिसमें ग्राहकों को 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मार्केट में किआ सोनेट का मुकाबला नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू जैसी एसयूवी से होता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।