31 दिनों में 12,541 घरों तक पहुंची यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1; क्रेटा, विटारा, सिएरा से होती है टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

kia model-wise sales july 2026 seltos best-selling model sonet carens syros
किआ मॉडल-वाइज बिक्री जुलाई 2026
Kia Syros
केवल
11,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। किआ सेल्टोस को बीते महीने कुल 12,541 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर सेल्टोस की बिक्री में 109 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 6,010 यूनिट पर था। मार्केट में सेल्टोस का मुकाबला क्रेटा, सिएरा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

तीसरे नंबर पर रही किआ कैरेंस

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट का कब्जा रहा। सोनेट ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,913 यूनिट कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही है। किआ कैरेंस को जुलाई महीने में कुल 5,352 नए खरीददार मिले। हालांकि, कैरेंस की बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 30 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है।

56% बढ़ गई साइरोस की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर किआ साइरोस रही। किआ साइरोस ने इस दौरान 56 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,303 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की है। जबकि एक साल पहले जुलाई, 2025 में इसकी 834 यूनिट्स बिकी थीं। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में प्रीमियम एमपीवी किआ कार्निवल रही। किआ कार्निवल की बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 47 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कार्निवल को कुल 91 नए ग्राहक मिले।

मासिक आधार पर दिखा सुधार

अगर महीने-दर-महीने बिक्री की तुलना करें तो किआ के लगभग सभी मॉडलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें कि जून, 2026 में 9,654 यूनिट्स बेचने वाली किआ सेल्टोस ने जुलाई में 30 पर्सेंट की मासिक बढ़त हासिल की। वहीं, किआ कैरेंस ने जून की 4,847 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई में 10 पर्सेंट का सुधार दिखाया। किआ साइरोस की बिक्री में जून के मुकाबले 65 पर्सेंट की बंपर उछाल दर्ज की गई। इसके अलावा, किआ कार्निवल ने भी जून में बिकी 30 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई में 203 पर्सेंट की रिकॉर्ड-तोड़ मासिक बढ़ोतरी हासिल की है।

ओवरऑल 27% बढ़ी बिक्री

अगर ओवरऑल डोमेस्टिक बिक्री की बात करें तो किआ इंडिया ने जुलाई 2026 में कुल 28,200 यूनिट्स कारों की बिक्री की है। कंपनी ने इस दौरान सालाना आधार पर 27 पर्सेंट की मजबूत बढ़ोतरी हासिल की है। ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 22,135 यूनिट्स रही थी। इसके अलावा, मासिक आधार पर भी किआ की बिक्री में 15 पर्सेंट का सुधार आया है, क्योंकि जून 2026 में कंपनी ने कुल 24,552 गाड़ियां बेची थीं। साफ है कि भारतीय मार्केट में किआ की गाड़ियों को ग्राहकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़31 दिनों में 12,541 घरों तक पहुंची यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1