अब किआ की इस 7-सीटर को खरीदना हुआ आसान, सिर्फ ₹51520 में मिल जाएगी; ऐसे मिलेगा फायदा

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह प्रोग्राम एक 'डुअल-लोन मॉडल' पर बेस्ड है, जिसमें गाड़ी के चेसिस और बैटरी के लिए दो अलग-अलग लोन अकाउंट बनाए जाते हैं। स्टैंडर्ड पैक की एक्स-शोरूम कीमत 17,99,000 रुपए है। इसके लिए डाउन पेमेंट 51,520 रुपए से शुरू होती है। चेसिस की कीमत 12.84 लाख रुपए है।

अब किआ की इस 7-सीटर को खरीदना हुआ आसान, सिर्फ ₹51520 में मिल जाएगी; ऐसे मिलेगा फायदा
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

किआ इंडिया ने कैरेंस क्लाविस EV के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) फाइनेंस प्रोग्राम पेश किया है। यह प्रोग्राम एक 'डुअल-लोन मॉडल' पर बेस्ड है, जिसमें गाड़ी के चेसिस और बैटरी के लिए दो अलग-अलग लोन अकाउंट बनाए जाते हैं। स्टैंडर्ड पैक की एक्स-शोरूम कीमत 17,99,000 रुपए है। इसके लिए डाउन पेमेंट 51,520 रुपए से शुरू होती है। चेसिस की कीमत 12.84 लाख रुपए है। वहीं, EMI 26,650 रुपए महीना से शुरू होती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एक्सटेंड पैक की एक्स-शोरूम कीमत 21,99,000 रुपए है। इसके लिए डाउन पेमेंट 60,452 रुपए से शुरू होती है। चेसिस की कीमत 15.94 लाख रुपए है। EMI 33,099 रुपए से शुरू होती है। दोनों पैक में बैटरी सब्सक्रिप्शन रेट 3.3 रुपए प्रति किलोमीटर है। गाड़ी के चेसिस के लिए लोन की अवधि 60 महीने और बैटरी के लिए 96 महीने है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV

₹ 17.99 - 24.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF MPV 7

VinFast VF MPV 7

₹ 24.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इन बैंकों का समर्थन मिलेगा
इस प्रोग्राम को ICICI बैंक, HDFC बैंक, ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा प्राइम का समर्थन प्राप्त है। बैटरी के लिए लोन की लंबी अवधि ही इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत है, जिससे ग्राहकों का मासिक खर्च काफी कम हो जाता है और यह उनके बजट में आसानी से फिट हो जाता है। बैटरी की कीमत को गाड़ी की कीमत से अलग रखने से ग्राहकों को यह साफ-साफ पता चलता है कि वे गाड़ी के किस हिस्से के लिए कितनी रकम चुका रहे हैं।

इसके अलावा, बैटरी की कीमत प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय होने के कारण, यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है जो साल भर में कम दूरी तय करते हैं। कैरेंस क्लाविस EV, किआ की भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो 2025 से बाजार में उपलब्ध है।

MyKia ऐप से मिलेगा फायदा
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो, किआ के 'MyKia' ऐप पर मौजूद 'K-Charge' प्लेटफॉर्म के जरिए कैरेंस क्लाविस EV के मालिक देश भर में 15,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें चार्जिंग पॉइंट्स की लाइव उपलब्धता, EV रूट प्लानिंग और इंटीग्रेटेड पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

किआ की 100 से ज्यादा डीलरशिप्स पर DC फास्ट चार्जर्स लगाए गए हैं और 267 से ज्यादा 'EV-रेडी' वर्कशॉप्स पूरे नेटवर्क में ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं। भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सेक्टक में 'BaaS' (बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल काफी सफल रहा है। TVS, हीरो और अन्य कंपनियों ने इस मॉडल का भरपूर फायदा उठाया है। अब कई और कंपनियां भी इस ऑप्शन पर विचार कर रही हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।