Kia का मास्टरस्ट्रोक: इस साल भारत आ रही हैं दो बड़ी हाइब्रिड गाड़ियां, जानिए कब होंगी लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज कार निर्माता किआ इंडिया अब भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़े दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी अब प्रीमियम और बड़े गाड़ियों के मार्केट पर नजर गड़ाए हुए है।

Kia का मास्टरस्ट्रोक: इस साल भारत आ रही हैं दो बड़ी हाइब्रिड गाड़ियां, जानिए कब होंगी लॉन्च

किआ इंडिया अब भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़े दांव खेलने की तैयारी में है। कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के बाद कंपनी अब प्रीमियम और बड़े गाड़ियों के मार्केट पर नजर गड़ाए हुए है। इस साल की दूसरी छमाही में किआ दो शानदार ग्लोबल मॉडल लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि ये दोनों ही गाड़ियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। कंपनी का मकसद उन ग्राहकों को लुभाना है जो लग्जरी के साथ-साथ बेहतर माइलेज और पर्यावरण का भी ख्याल रखना चाहते हैं। आइए जानते हैं कंपनी की अपकमिंग दोनो कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किआ सोरेंटो हाइब्रिड

इस कड़ी में पहली बड़ी एंट्री किआ सोरेंटो (Sorento) की होगी। यह एक दमदार डी-सेगमेंट एसयूवी है जिसकी लंबाई 4,815 mm है और यह दिखने में काफी मस्कुलर है। भारत में इसे 7-सीटर स्टैंडर्ड और 6-सीटर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि किआ इसे भारत में ही बनाने की प्लानिंग कर रही है। आमतौर पर कंपनियां ऐसी गाड़ियों को बाहर से मंगाती हैं। हालांकि, लोकल मैन्युफैक्चरिंग से कारों की कीमतें कम हो जाती हैं। यह गाड़ी उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगी जो एक बड़ी फैमिली कार की तलाश में हैं।

कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन

सोरेंटो के इंजन की बात करें तो भारत के लिए इसमें थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। ग्लोबली इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है। जबकि भारत में लागत कम रखने के लिए कंपनी इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो सेल्टोस में भी देखने को मिलता है। वहीं, फीचर्स के तौर पर इसमें 14-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल आईआरवीएम, जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट और सेफ्टी के लिए 10-एयरबैग्स के साथ ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

किआ कार्निवल हाइब्रिड

किआ की दूसरी बड़ी पेशकश नई कार्निवल हाइब्रिड (Carnival Hybrid) होगी। यह प्रीमियम एमपीवी संभवतः सीधे विदेश से आयात (CBU) की जाएगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी होगी। दक्षिण कोरिया में यह गाड़ी करीब 14 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। भारत में इसे 7-सीटर लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है। किआ की ये दोनों गाड़ियां न केवल सड़कों पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराएंगी, बल्कि हाइब्रिड तकनीक के साथ लग्जरी सेगमेंट में एक नया स्टैंडर्ड भी सेट करेंगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।