Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia India upgraded its Extended Warranty program from 5 years to up to 7 years
ग्राहक 7 साल तक बिना टेंशन दौड़ा पाएंगे किआ कार, कंपनी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान; इसे सुनकर शोरूम पर लगेगी लाइन

ग्राहक 7 साल तक बिना टेंशन दौड़ा पाएंगे किआ कार, कंपनी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान; इसे सुनकर शोरूम पर लगेगी लाइन

संक्षेप:

अब किआ की कोई भी कार आप 7 साल तक बिना टेंशन दौड़ा पाएंगे। जी हां, क्योंकि कंपनी ने अपने सभी मॉडलों के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम शुरू कर दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Oct 14, 2025 12:59 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप किआ (Kia) की कार चलाते हैं या खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए दिवाली बोनस से कम नहीं है। जी हां, क्योंकि कंपनी ने अपने 4 सबसे पॉपुलर मॉडलों सेल्टॉस (Seltos), सोनेट (Sonet), सायरॉस (Syros) और कैरेंस क्लैविस (Carens Clavis) के लिए 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि अब आपकी कार को और भी ज्यादा सेफ्टी कवर मिलेगा, जिससे लंबे समय तक मेंटेनेंस की टेंशन से आप पूरी तरह आजाद रहेंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:किसी को 17, किसी को 59 तो किसी को 85; इन 10 कारों की बिक्री का बुरा हाल!

क्या है इस नई वारंटी स्कीम में खास?

किआ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए स्टैंडर्ड 3 साल की वारंटी के अलावा अब 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन दे दिया है। यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए लागू है। नए ग्राहकों के लिए 7 साल की पूरी वारंटी 47,249 (टैक्स छोड़कर) में मिलेगी। वहीं, जिनके पास पहले (पुराने कार मालिक) से 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी है, वो इसे 5+2 साल यानी कुल 7 साल तक बढ़ा सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 32,170 (टैक्स छोड़कर) रखी गई है।

इस वारंटी में क्या-क्या होगा कवर?

किआ (Kia) की यह नई वारंटी स्कीम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। इसमें वो सभी जरूरी पार्ट्स शामिल हैं, जो कार के भरोसे से जुड़े होते हैं। जैसे कि इसमें मेकैनिकल या इलेक्ट्रिकल फेल्योर, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स, मैटेरियल से जुड़ी खराबियां तक कवर होंगी। सबसे बढ़िया बात यह है कि अगर आप अपनी किआ (Kia) बेच देते हैं, तो यह वारंटी नए ओनर को ट्रांसफर भी की जा सकती है, यानी रीसेल वैल्यू भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:मारुति के लिए 'खरा सोना' बन गई ये कार, 30 दिन में 20000 ग्राहक मिले

किन कारों पर लागू है यह स्कीम?

यह एक्सटेंडेड वारंटी फिलहाल चार ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) मॉडल्स पर लागू है। इसमें सेल्टॉस (Seltos), सोनेट (Sonet), सायरॉस (Syros) और कैरेंस क्लैविस (Carens Clavis) जैसे मॉडल शामिल हैं, जिन पर 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। आप इन सभी कारों के लिए यह प्लान देशभर के किसी भी किआ (Kia) ऑफिशियल डीलरशिप से ले सकते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।