Kia ने किया कमाल, मई 2026 में 27 हजार यूनिट के पार पहुंची सेल, इन SUV ने दिखाया दम

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ इंडिया ने मई में जबर्दस्त सेल की है। कंपनी ने मई 2026 में कुल 27,586 वीइकल्स की होलसेल बिक्री की। यह मई 2025 में बिकीं 22,315 यूनिट्स के मुकाबले 23.6 पर्सेंट ज्यादा है।

Kia ने किया कमाल, मई 2026 में 27 हजार यूनिट के पार पहुंची सेल, इन SUV ने दिखाया दम

Kia India ने भारत में एंट्री के बाद मई 2026 महीने में अपनी अब तक की सबसे जबर्दस्त सेल की है। कंपनी ने मई 2026 में कुल 27,586 वीइकल्स की होलसेल बिक्री की। यह मई 2025 में बिकीं 22,315 यूनिट्स के मुकाबले 23.6 पर्सेंट ज्यादा है। SUV और MPV रेंज की लगातार भारी मांग के चलते यह कंपनी ने यह रिकॉर्ड सेल हासिल की है। वहीं, अप्रैल 2026 में कंपनी ने 27,286 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसके मुकाबले मई में 300 यूनिट्स ज्यादा बिकीं और 1.10 पर्सेंट की मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ देखी गई। कंपनी की बंपर सेल में Seltos और Sonet का बड़ा हाथ रहा। जबकि, नए मॉडल Carens Clavis, Clavis EV और MY26 Syros भी कंपनी की ग्रोथ मे सपोर्ट कर रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

सेल्टॉस की हर महीने 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल

सेल्टॉस अभी भी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। कंपनी के अनुसार इस साल अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने के बाद से सेल्टॉस लगातार हर महीने 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज कर रही है। वहीं, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सॉनेट की डिमांड भी बनी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट्स की बेहतर अवेलेबिलिटी से सॉनेट की सेल में फायदा हुआ है।

नई सिरोस को भी मिल रहा ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स

कंपनी ने बताया कि मॉडल ईयर 26 Syros को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके पीछे इंप्रूव्ड वेरिएंट लाइनअप और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शनिस की बेहतर अवेलेबिलिटी को इसकी वजह माना जा रहा है। किआ आने वाले कुछ हफ्तों में सिरोस EV भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा, जो मार्केट में पहले से ही अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर चुकी हैं।

14.55 फीसदी की ऐनुअल ग्रोथ

कंपनी का शानदार मंथली परफॉर्मेस साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। जनवरी से मई 2026 के बीच किआ इंडिया ने कुल 1,39,197 गाड़ियों की सेल दर्ज की। जबकि, पिछले साल इसी टाइम पीरियड में कंपनी ने 1,21,514 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी की सेल में 17,683 यूनिट्स का इजाफा हुआ और 14.55 फीसदी की ऐनुअल ग्रोथ दर्ज की गई। यह भारतीय पैसेंजर वीइकल मार्केट में किआ की लगातार मजबूत होती पकड़ को दिखाता है।

Clavis और Clavis EV को भी ग्राहकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स

किआ का कहना है कि Carens Clavis और Clavis EV को भी ग्राहकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रही है। कंपनी का मानना है कि ये मॉडल फैमिली-ओरिएंटेड मोबिलिटी पोर्टफोलियो को और मजबूत बना रहे हैं। इन गाड़ियों में प्रैक्टिकल सीटिंग लेआउट और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Kia Battery-as-a-Service (BaaS) पहल पर भी जोर दे रही है। इस प्लान का मकसद इलेक्ट्रिक वीइकल्स की शुरुआती खरीद कॉस्ट को कम करना और ज्यादा ग्राहकों के लिए EV ओनरशिप को आसान बनाना है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे आने वाले समय में उसके इलेक्ट्रिक वीइकल कारोबार को और रफ्तार मिलेगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।