Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia India introduces industry first Plant Remote OTA feature, Check all details
किआ ने हल की ग्राहकों की समस्या! अब फैक्ट्री से ही अपडेट होकर मिलेगी कार, कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा गजब फीचर

किआ ने हल की ग्राहकों की समस्या! अब फैक्ट्री से ही अपडेट होकर मिलेगी कार, कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा गजब फीचर

संक्षेप: अब किआ शोरूम जाकर कार का सॉफ्टवेयर अपडेट कराने की झंझट खत्म हो गई है। किआ की कार अब फैक्ट्री से ही अपडेट होकर मिलेगी। जी हां, क्योंकि किआ ने हाल ही में एक ऐसा गजब फीचर लॉन्च किया है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Wed, 12 Nov 2025 01:54 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

किआ इंडिया ने एक नया और बेहद इनोवेटिव फीचर ‘प्लांट रिमोट ओटीए (Over-The-Air) लॉन्च किया है। यह फीचर भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में पहली बार किसी कंपनी ने पेश किया है। इसका मतलब है कि अब किआ की नई कारें प्लांट से निकलने से पहले ही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट होकर आएंगी, यानी ग्राहकों को पहले दिन से ही स्मार्ट, कनेक्टेड और रेडी-टू-ड्राइव कार मिलेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:2 दिसंबर को लॉन्च होगी मारुति ई-विटारा, फुल चार्ज पर 500Km दौड़ेगी

क्या है ‘प्लांट रिमोट ओटीए’ फीचर?

अब तक कारों में सॉफ्टवेयर अपडेट डिलीवरी के बाद या सर्विस सेंटर में जाकर किया जाता था, लेकिन किआ का यह नया फीचर उस प्रक्रिया को पूरी तरह बदल देगा। अब जिन किआ मॉडलों में कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (Connected Car Navigation Cockpit-CCNC) सिस्टम है, उन्हें प्लांट से ही OTA अपडेट मिल जाएगा, यानी कार की टेक्नोलॉजी, फीचर्स और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डिलीवरी से पहले ही अपडेटेड रहेंगे।

कंपनी का क्या कहना है?

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अतुल सूद ने कहा कि प्लांट रिमोट ओटीए फीचर हमारे इनोवेशन और ग्राहक अनुभव के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अब हर किआ कार प्लांट से ही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ निकलेगी, जिससे ग्राहक का ओनरशिप एक्सपीरियंस और भी बेहतर, स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी बनेगा।

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

ग्राहकों को पहले दिन से अपडेटेड कार मिलेगी। नई कार मिलते ही उसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी और फीचर्स अपग्रेड्स भी मिलेंगे। कार में नए फीचर्स और सेफ्टी अपडेट पहले से एक्टिव होंगे। इसके अलावा अब अपडेट के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत काफी कम होगी। प्रोडक्शन से लेकर ग्राहक तक का सफर अब ज्यादा तेज और स्मार्ट होगा।

किआ की अगली योजना

कंपनी ने बताया कि आने वाले सभी कनेक्टेड कार मॉडलों में यह फीचर स्टैंडर्ड रहेगा। इससे न केवल किआ की टेक्नोलॉजी लीडरशिप मजबूत होगी, बल्कि ग्राहकों को स्मूद और फ्यूचर-रेडी मोबिलिटी एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:मारुति डिजायर की निकली अकड़, सबको पीछे धकेल नंबर-1 बन गई ये SUV

किआ इंडिया का यह कदम भारतीय कार इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा तकनीकी माइलस्टोन साबित हो सकता है। अब नई किआ कार सिर्फ दिखने में नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स में भी नेक्स्ट-जेन कहलाने लायक होगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।