कार कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सितंबर में भारत में बिकीं 32 हजार से ज्यादा कारें, 41% बढ़ी सेल
किआ इंडिया में भारत में सेल का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी की सेल में करीब 41% की बढ़ोतरी हुई है। किआ की सेल में सेल्टॉस और सॉनेट जैसी एसयूवी का बड़ा हाथ है।

किआ की कारों को इंडियन कस्टमर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि किआ इंडिया में भारत में सेल का नया रिकॉर्ड बना दिया है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार किआ ने पिछले महीने यानी सितंबर में 32,017 कारें डिस्पैच कीं। यह भारत में कंपनी की किसी भी महीने में हुई अब तक की सबसे ज्यादा ज्यादा सेल है। सितंबर 2025 में किआ की 22,700 कारें बिकी थीं। इस तरह ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल में करीब 41% की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 में 29,042 यूनिट की सेल के मुकाबले भी सितंबर में किआ की सेल 10.2% ज्यादा रही।
थर्ड क्वॉर्टर में भी शानदार सेल
सितंबर के शानदार प्रदर्शन के साथ जुलाई-सितंबर 2026 के थर्ड क्वॉर्टर में किआ की टोटल सेल 89,259 यूनिट रही। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 64,443 यूनिट सेल की थीं। वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच किआ की टोटल सेल 2,53,008 यूनिट पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी टाइम पीरियड में बिके 2,06,582 यूनिट के मुकाबले 22.5% ज्यादा है।
सेल्टॉस और सॉनेट का सबसे बड़ा हाथ
किआ की सेल में सेल्टॉस और सॉनेट का सबसे खास रोल अभी भी है। कंपनी के मुताबिक, जनवरी में लॉन्च होने के बाद से नई सेल्टॉस की ऐवरेज मंथली सेल 10 हजार यूनिट से ज्यादा रही है। वहीं, सॉनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कैरेंस, कैरेंस क्लैविस और कैरेंस क्लैविस ईवी जैसे मॉडल भी हैं। हाल में कैरेंस और कैरेंस क्लैविस के सीएनजी वर्जन भी लाए गए हैं। वहीं, सिरोस ईवी को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड और ईवी तक का ऑप्शन
किआ अब इंडियन मार्केट में कई तरह के पावरट्रेन के साथ अपनी प्रेजेंस को बढ़ा रही है। कंपनी की रेंज में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाले मॉडल शामिल हैं। हाल ही में लॉन्च हुई किआ सोरेंटो को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात कंपनी ने कही है। भारत में सोरेंटो को डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाया गया है।
आने वाली है सेल्टॉस हाइब्रिड
किआ अपनी सेल्टॉस के हाइब्रिड वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सेल्टॉस हाइब्रिड की एंट्री भारत में 2027 में हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में सेल्टॉस हाइब्रिड में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है, लेकिन भारत में कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सिस्टम के साथ ऑफर कर सकती है। यह इंजन अभी 115 PS की पावर देता है। सेल्टॉस हाइब्रिड में कंपनी का मेन फोकस बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर रहने की उम्मीद है। यह करीब 25 kmpl तक का माइलेज ऑफर कर सकती है।

