Kia की कार खरीदने का सबसे शानदार मौका, 30 सितंबर तक 1.50 लाख रुपये तक का फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ की कारों को खरीदने का शानदार मौका है। कंपनी ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कई कारों पर 1.50 लाख रुपये तक के शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

Kia India
किआ इंडिया
Kia Carens Clavis EV
केवल
₹23,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

अगर आप इस महीने किआ की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी खबर है। कंपनी ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कई कारों पर 1.50 लाख रुपये तक के शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। ये 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वैलिड हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन कारों पर दिए जा रहे बेनिफिट्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
EMI केवल₹14,500/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Sonet
₹ 7.41 - 14.47 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें

किआ कार्निवल पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा

किआ की फ्लैगशिप MPV कार्निवल पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। MY26 कार्निवल पर कुल 1.50 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 50 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। भारत में कार्निवल का फिलहाल सिर्फ एक वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 59.65 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV

₹ 17.99 - 24.99 लाख

EMI केवल₹23,600/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.21 - 21.57 लाख

EMI केवल₹14,700/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Carnival

Kia Carnival

₹ 63.91 लाख

EMI केवल₹83,600/ माह
अपनी EMI जानें
Kia New Sonet

Kia New Sonet

₹ 8 - 16 लाख

EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें

कारेन्स क्लाविस पर 1.20 लाख तक की बचत

MY25 किआ कारेन्स क्लाविस के चुनिंदा ICE वेरिएंट्स पर टोटल 1.20 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 70 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा ग्राहक 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट ले सकते हैं। वहीं, MY26 कारेन्स क्लाविस के सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10 हजार रुपये कैश ऑफर, 20 हजार रुपये लॉयल्टी बेनिफिट और 30 हजार रुपये एक्सचेंज बेनिफिट या 20 हजाप रुपये स्कैपेज डिस्काउंट शामिल है। कारेन्स क्लाविस की कीमत 11.39 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है।

कारेन्स क्लाविस EV पर 55 हजार तक का फायदा

किआ कारेन्स क्लाविस EV के MY26 मॉडल पर सितंबर में 55,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 20 हजार रुपये लॉयल्टी बोनस, 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। इसकी कीमत 18.04 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच है।

सॉनेट पर 50 हजार रुपये तक की बचत

किआ सॉनेट के MY26 मॉडल पर इस महीने 50 हजार रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से 15 हजार रुपये कैश ऑफर, 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज या 15 हजार रुपये स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। किआ सॉनेट की कीमत फिलहाल 7.41 लाख रुपये से 13.80 लाख रुपये के बीच है।

सिरोस और कारेन्स पर 35 हजार तक का डिस्काउंट

किआ सिरोस के MY26 ICE वेरिएंट्स पर 35 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। सिरोस ICE की कीमत 8.42 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक है। वहीं, MY26 किआ कारेन्स के Non-CNG वेरिएंट्स पर भी 35 हजाप रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये स्क्रैपेज या 10 हजार रुपये एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। कारेन्स का सिर्फ एक वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.12 लाख रुपये है।

डिस्क्लेमर: ऑफर/बेनिफिट शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं और ये स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। बायर्स को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़किआ की कार खरीदने का सबसे शानदार मौका, 30 सितंबर तक ₹1.50 लाख तक का फायदा