Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia EV6 0 and EV9 1 Unit Sold in October 2025
इस कंपनी की इन 2 कारों से रूठ गए ग्राहक! एक को 1 तो दूसरी को 00 ग्राहक मिले; दोनों अंदर से बहुत लग्जरी

इस कंपनी की इन 2 कारों से रूठ गए ग्राहक! एक को 1 तो दूसरी को 00 ग्राहक मिले; दोनों अंदर से बहुत लग्जरी

संक्षेप: किआ इंडिया ने की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर सोनेट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी 2 इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स 1 यूनिट पर सिमट गई। यानी एक मॉडल का खाता नहीं खुला। किआ के इन दोनों मॉडल के नाम EV6 और EV9 हैं।

Sat, 15 Nov 2025 02:26 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किआ इंडिया ने की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर सोनेट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी 2 इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स 1 यूनिट पर सिमट गई। यानी एक मॉडल का खाता नहीं खुला। किआ के इन दोनों मॉडल के नाम EV6 और EV9 हैं। दरअसल, अक्टूबर में EV6 की 0 और EV9 की 1 यूनिट बिकी। ये दोनों कार कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। यहां से कंपनी इसकी बुकिंग भी कर रही है। बता दें कि EV9 सिंगल चार्ज पर 561km और EV9 सिंगल चार्ज पर 663Km की रेंज देती है। चलिए इन दोनों कारों की डिटेल देखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2025 किआ EV6 फेसलिफ्ट की डिटेल

किआ इंडिया ने हाल ही में नई किआ EV6 फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जो अब सिर्फ सिंगल वैरिएंट GT-Line AWD में उपलब्ध है। अपडेट किए गए मॉडल में कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं, जैसे स्लीकर हेडलैंप, रीप्रोफाइल किए गए बंपर और एलॉय व्हील के लिए नया डिजाइन दिया गया है। कार के बाकी हिस्से में बाहर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। किआ EV6 के इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील और कर्व्ड ट्विन-स्क्रीन पैनोरमिक सेटअप दिया गया है।

किआ EV6 की मुख्य विशेषताओं में फिंगरप्रिंट-बेस्ड स्टार्टअप मेथड, लेवल-2 ADAS सूट, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम और बहुत कुछ शामिल हैं। किआ EV6 फेसलिफ्ट में 84kWh का बड़ा बैटरी पैक है जो कार को प्रति चार्ज MIDC साइकिल के अनुसार 663Km की दावा की गई रेंज देता है। भारत-स्पेक कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं जो 325PS का कम्बाइंड पावर आउटपुट और 605Nm का पीक टॉर्क देते हैं।

ये भी पढ़ें:टाटा की इस SUV को खरीदने जा रहे, बुकिंग के 87 दिन बाद मिलेगी डिलीवरी

किआ EV9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

भारत-स्पेक EV9 में 99.8kWh बैटरी पैक है जो ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के लिए डुअल इलेक्ट्रिक मोटर को पावर भेजता है। दो इलेक्ट्रिक मोटर कम्बाइंड तौर से 384hp का पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करते हैं, जिससे SUV 5.3 सेकेंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 561km की ARAI-सर्टिफाइट रेंज देती है। 350kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

EV9 में स्टैंडर्ड तौर पर 6-सीट लेआउट है। सेकेंड रो में कैप्टन सीट दी हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मसाज फंक्शन और एडजस्टेबल लेग सपोर्ट जैसी फीचर्स मिलते हैं। अन्य फीचर्स में 12.3-इंच की टचस्क्रीन, इसकी आकार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर, व्हीकल-टू-लोड फंक्शनैलिटी, 14-स्पीकर मेरिडियन ऑडियो सिस्टम, डिजिटल की, OTA अपडेट, किआ कनेक्ट कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी का लेटेस्ट वर्जन और बहुत कुछ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:नई 7-सीटर आते ही इस कंपनी ने उड़ा दिया गर्दा, साल की सबसे बड़ी बिक्री मिली

सेफ्टी के मामले में भी ये SUV गजब के फीचर्स से लैस है। इस e-SUV में 10 एयरबैग, ESC, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, फ्रंट, रियर और बैक में पार्किंग सेंसर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और अवॉइडेंस असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट से लैस है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।